असदुल्लाह समर्पित एवं समयपायबंद शिक्षक के रूप में सदा याद किए जाएंगे-प्रो विश्वनाथ
सी एम कॉलेज,दरभंगा के उर्दू प्राध्यापक डा असदुल्लाह का हुआ विभागीय विदाई कर्मभूमि

के रूप में सी एम कॉलेज,दरभंगा मुझे सदा याद रहेगा-डा असदुल्लाह
शिक्षक कभी अवकाश ग्रहण नहीं करता,बल्कि जीवन पर्यंत अध्ययन-अध्यापन में संलग्न रहता है। इस दृष्टि से उर्दू के प्राध्यापक डा सैयद असदुल्लाह एक समर्पित और समयपायबंध शिक्षक के रूप में 24 वर्षों तक सी एम कॉलेज की सेवा की है।यह महाविद्यालय परिवार द्वारा सदा याद रखे जाएंगे।उक्त बातें महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने उर्दू विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डा जफर आलम की अध्यक्षता में आयोजित डा असदुल्लाह की विदाई कार्यक्रम में कही। ज्ञातव्य है कि असदुल्लाह इसी वर्ष कोरोना महामारी के दौरान अवकाश ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रो एहतेशामुद्दीन, डा प्रभात कुमार चौधरी,डा आर एन चौरसिया,प्रो डी पी गुप्ता,डा नरेंद्र कुमार झा,प्रो रमण बिहारी लाल,डा जिया हैदर,डा मयंक श्रीवास्तव,डा मसरूर सोगरा,डा नफासत कमाली आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर
प्रमोद,दिनेश झा,भगवान प्रसाद मंडल तथा शशि कुमार आदि उपस्थित थे।
उर्दू विभाग द्वारा चादर, मफलर तथा बुके आदि प्रदान कर डा असदुल्लाह के सुखी एवं लंबी जीवन की कामना की गई।उर्दू विभागाध्यक्ष डा जफर आलम ने कहा कि इनके साथ लगभग 24 वर्षों तक काम करना सुखदाई एवं यादगार रहा।विभाग इनके आगमन की सदा प्रतीक्षा करेगा।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विभागीय शिक्षक डा अब्दुल हई ने कहा कि असदुल्लाह जी नेक दिल ईमानदार तथा मिलनसार व्यक्ति के रूप में हमेशा याद रहेंगे।
पुणे संबोधन में डा असदुल्लाह ने कहा कि मैं जज्बाती व्यक्ति हूं।जाने- अनजाने में मुझसे कोई गलती हुई हो तो लोग मुझे माफ करेंगे।सी एम कॉलेज मेरी कर्मभूमि है जो मुझे सदा याद रहेगा। इस अवसर पर डा मसरूर सोगरा ने काव्यपाठ किया एवं शायरी प्रस्तुत की।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal