Breaking News

बाढ़ राहत कोष जारी करने समेत 5 अन्य मांगो को लेकर नगर निगम के खिलाफ एमएसयू का आमरण भूख हड़ताल शुरू —

बाढ़ राहत कोष जारी करने समेत 5 अन्य मांगो को लेकर नगर निगम के खिलाफ एमएसयू का आमरण भूख हड़ताल शुरू —

 

Dn 24 live अजित कुमार

मिथिला  स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार दास के नेतृत्व में आमरण भूख हड़ताल शुरू किया गया इस बाबत नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार दास ने कहा वार्ड 17 गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला सम्बंधित 6 सूत्रीय मांग को लेकर आमरण भूख हड़ताल पर बैठे हुए कई बार ज्ञापन सौंपने के बाबजूद मांग पूरा नहीं किया गया जिसके आलोक में आज से भूख हड़ताल पर बैठे हुए जब तक हमारी मांग पूरा नहीं होगा हमलोग भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा हमारे आंदोलन का ही नतीजा था की वार्ड 17 इलाका को बाढ़ ग्रसित छेत्र घोषित किया गया जिसमे पार्षद डाटा ओपेरटर की मिलीभगत से बाढ़ राहत कोष जारी करने में घोटाला किया गया हैं जो वाज़िब लोग थे उनको पैसा नहीं देकर पैसा लेकर दूसरे इलाके के लोगों को पैसा जारी किया गया लेकिन जो मोहल्ला के लोग थे उनको पैसा नहीं दिया गया 3-4 बार लोगों से फॉर्म भरवाया जा चूका हैं लेकिन पैसा किसी को जारी नहीं किया गया हमारी 6 सूत्रीय मांग हैं जो इस प्रकार हैं
*तत्काल वंचित लोगों का बाढ़ राहत राशि जारी किया जाए
*गांधीनगर कटरहिया के जनसंख्या को देखते हुए राशन पीडीएस का दुकान तत्काल मोहल्ला में खोला जाए
*कॉलोनी के गलियों में नाले का निर्माण तथा नाले का चौड़ीकरण किया जाए
*मुख्य सड़क के पुरे नालो की सफाई तत्काल जेसीबी ट्रेक्टर लगाकर करवाया जाए
*प्रत्येक परिवार को हर घर नल जल योजना का लाभ जल्द से जल्द मिले फिलहाल एक भी घर में नहीं हैं
*दोनार गुमती से टिनहीं पुल तक नाला निर्माण कार्य बारीश पूर्व संपन्न किया जाए एमएसयू के अभिषेक कुमार झा ने कहा धरना पूर्व उपनगर आयुक्त कमलनाथ झा से बात हुई उन्होंने मांगो पर कारवाई करने की बात कही लेकिन जब तक सभी मांगो पर लिखित और सकारात्मक पहले नहीं कर लिया जाता आंदोलन चलता रहेगा एमएसयू के अनिश चौधरी ने धरना को सम्बोधित करते हुए निगम प्रशासन पर जमकर हल्ला बोला उन्होंने वार्ड 17 के पार्षद समेत नगर आयुक्त तथा मेयर तक पर जमकर हल्ला बोला वहीं एमएसयू के गोपाल जय हिंद ने कहा सभी मांग जायज तथा क्षेत्र हित में हैं मांगो पर कारवाई नहीं होने पर हम नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोहल्ला से आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन निकालेंगे लिखित आश्वासन तक यह आंदोलन हमारा जारी रहेगा इस मौके पर विद्याभूषण राय,वेदांत वत्स,नरेश साह,बैजू कुमार झा,मिथुन कुमार झा,बाबुल राज,नवीन कुमार,गोपाल राय,नारायण मिश्रा,गौतम कुमार,विकाश चौधरी,अमर दास समेत कई लोग उपस्थित रहे — अमन सक्सेना
विश्वविद्यालय प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …