विटामिन ए कार्यक्रम की उद्घाटन: एम सी एच दरभंगा में सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार द्वारा चार बर्ष के बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर विटामिन ए कार्यक्रम की शुरुआत की ।

इस मौके पर उपस्थित डीआईओ डॉक्टर ए के मिश्रा ने बताया के यह कार्यक्रम आज से दरभंगा में विटामिन ए की छमाही कार्यक्रम के शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के लिए पूरे जिला में 608820 बच्चों को खूराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । इस कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु सभी आंगनवाड़ी सेविका,आशा एवं एएनएम का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आज सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। पहले एवं तीसरा दिन टीकाकरण सत्र स्थलों पर एवं दूसरे चौथे दिन आशा घर घर जाकर 9 माह से एक साल तक के बच्चों को आधा चम्मच तथा एक साल से पांच साल तक के बच्चों को एक चम्मच विटामिन ए की खुराक पिलाएगी। विटामिन ए बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि करता है, डायरिया के रोकथाम में मदद करता है, रतौंधी के रोकथाम में मदद करता है एवं अन्य बीमारियों को रोकने में मदद करता है। कोविड महामारी को ध्यान मे रखते हुए आशा अपने चम्मच से खुराक माताओ के चम्मच मे उपलब्ध कराएगी तथा सामने खुराक पिलाएगी। जिस जगह आशा खाली है वहां आगनबाङी सेविका को कार्यक्रम में लगाए गए है। इस कार्यक्रम मे डीएमओ डॉ जेपी महतो,डीपीएम विशाल सिंह, एसएमसी यूनिसेफ शशि कान्त सिंह ,ओंकार चन्द्र, डा सुरेश ठाकुर, कमल दास,एएनएम, मोहम्मद रियाज अहमद एवं अन्य लक्षित बच्चों के माताएं उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal