बहादुरपुर सीपीआई बहादुरपुर अंचल परिषद की बैठक कॉमरेड वीरेंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में

देश के अंदर लगातार बढ़ती महंगाई बेकारी भ्रष्टाचार एवं किसान मजदूरों की समस्याओं पर विचार किया गया सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा संबोधित करते हुए कहे कि देश के अंदर भाजपा नीत मोदी सरकार लगातार डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर महंगाई को बढ़ा रहे हैं वहीं नौजवानों को रोजगार देने में पूर्णता सरकार सार्वजनिक उद्योगों हवाई अड्डा एलआईसी बैंक बिजली तमाम क्षेत्रों में उद्योगपतियों को निवेश की छूट देकर बड़े पैमाने पर मजदूरों का छटनी कर रही है जिससे बेकार की फौज खड़ी हो रही है वही ऊपर से लेकर नीचे तक बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है जिससे आम लोग पीड़ित हैं अब तक सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत एवं फसल छती मुआवजा तक नहीं दे पाई है वहीं प्रधानमंत्री आवास राशन किरासन सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी जरूरतमंदों को नहीं मिल रही है इसलिए सीपीआई के लोगों को संगठित संघर्ष करना होगा बैठक को सीपीआई के राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड शत्रुघ्न झा ने कहा की चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर आंदोलन की कार्यक्रम बनावे बैठक में अंचल मंत्री विश्वनाथ मिश्र रिपोर्ट पेश किए
बैठक में सीपीआई के जिला परिषद सदस्य आनंद मोहन शिव कुमार सिंह हरे कृष्ण राम सुनीता देवी अंचल परिषद सदस्य हर्ष राजवर्धन वीरेंद्र झा राजेंद्र राम हरे कृष्णा राम ध्रुव नारायण महासेठ दीपक मिश्रा रामेश्वर सदा आदि आदि ने दिल्ली बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फैसला लिया की 4 जनवरी 2021 को प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए वार्ता सकारात्मक ना हुई तो 5 साथी कॉमरेड आनंद मोहन कॉमरेड शिव कुमार सिंह आदि साथी भूख हड़ताल पर बैठेंगे विश्वनाथ मिश्र सचिव अंचल परिषद बहादुरपुर
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal