Breaking News

शिक्षकों का 39 महीने का यूजीसी सप्तम वेतनमान में वेतन अंतर की बकाया राशि भुगतान हेतु कोषागार को प्रेषित।

शिक्षकों का 39 महीने का यूजीसी सप्तम वेतनमान में वेतन अंतर की बकाया राशि भुगतान हेतु कोषागार को प्रेषित।
—————————
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षकों का 01 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2019 कुल 39 महीने का यूजीसी सप्तम वेतनमान में वेतन अंतर की राशि सम्बन्धित शिक्षकों के खाते में भुगतान हेतु कोषागार को भेज दिया गया है।उक्त जानकारी देते हुए वित्त पदाधिकारी श्री एफ रहमान ने बताया कि जिन शिक्षकों का सप्तम वेतनमान में राज्य सरकार के वेतन निर्धारण कोषांग से वेतन सत्यापन होकर विश्वविद्यालय आ गया है तत्काल उनके बकाये का भुगतान किया गया है।शेष बचे शिक्षकों का वेतन सत्यापन होकर आने के बाद भुगतान किया जायेगा। ज्ञात हो कि राज्य सरकार से यह राशि विश्वविद्यालय को इस वर्ष आरंभ में ही प्राप्त हो चुकी थी । भुगतान से सम्बन्धित कतिपय जानकारी हेतु राज्य सरकार से कई बार संवाद स्थापित किया गया जिसके कारण राज्य सरकार ने इस राशि के भुगतान पर रोक लगा दी थी। वर्तमान कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने राज्य सरकार से राशि निर्गत होने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी ब्यक्त की थी। योगदान के बाद ही उन्होंने इसके भुगतान हेतु सरकार से सम्पर्क साधा । राज्य सरकार ने वैसे शिक्षकों के भुगतान हेतु स्वीकृति प्रदान की जिनका सप्तम वेतनमान में निर्धारित वेतन का सत्यापन वेतन निर्धारण कोषांग से प्राप्त हो गया है। वित्त पदाधिकारी श्री रहमान ने बताया कि 01-07-2016 से लागू महंगाई भत्ता की राशि भुगतान में सम्मिलित की गई है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …