Breaking News

स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोल मॉडल बनेगा दरभंगा: अश्विनी चौबे

दरभंगा  में बनने वाले एम्स के स्थल के निरीक्षण पर पहुँचने पर सांसद गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने डीएमसीएच ऑडिटोरियम में मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर व मखाना के माला से केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री का भव्य स्वागत सम्मान किया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोल मॉडल बनेगा दरभंगा: अश्विनी चौबे

 

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आने वाले दिनों में दरभंगा स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोल मॉडल बनेगा। यहां पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं उत्तर बिहार का पहला और बिहार का दूसरा एम्स किफायती एवं बेहतर स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यहां के एम्स में नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से लेकर पश्चिम बंगाल तक के इलाकों के लोग इलाज के लिए आएंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे गुरुवार को दरभंगा में बनने वाले एम्स के स्थल निरीक्षण के लिए दरभंगा पहुंचे थे। जहां स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, चादर से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे का भव्य स्वागत किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। जहां श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने देश को 6 एम्स देने का काम किया। 6 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 एम्स देश को दिया है। जो 22 वें एम्स के रूप में दरभंगा में बनेगा। यथाशीघ्र प्रधानमंत्री जी से एम्स का शिलान्यास कराया जाएगा। स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथिला के केंद्र दरभंगा में एम्स देकर मिथिला के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय प्रारंभ किया, निकट भविष्य में जिसका लाभ 8 करोड़ मिथिलावसी सहित पड़ोसी देश नेपाल एवं पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के कई जिले के लोगों को मिलेगा। सांसद श्री ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी की मिथिला पर विशेष कृपा है और मिथिला के चहुंमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री जी एवं एनडीए सरकार प्रतिबद्ध हैं। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सरकार की प्राथमिकता है इसे लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है दरभंगा में एम्स के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का आभार व्यक्त किया। अलीनगर से विधायक मिश्री लाल यादव ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मिथिला के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं एम्स से यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में एमएलसी अर्जुन सहनी, भाजपा प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता, जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष संजीव साह, अभय झा, महामंत्री सुजीत मल्लिक, ज्योतिकृष्ण झा लवली, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, प्रेम मिश्रा रिंकू सहित राम कुमार झा, हरि सहनी, मणिकांत मिश्र, मीणा प्रसाद, बालेंदु झा, पारस चौधरी, कृष्ण भगवान, मीणा झा, आदित्य चौधरी मन्ना, पंकज झा सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …