अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा कार्यालय पर राष्ट्रीय अधिवेशन का प्रोजेक्टर पर लाइव प्रसारण विधिवत रूप से सामूहिक दीप प्रज्वलन एवं तुलसी दिवस के अवसर पर तुलसी पूजन कर उद्घाटन किया गया।

इस 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन जो 25,26दिसम्बर2020को स्मृति मंदिर परिसर रेशमी बाग, नागपुर में हो रहा है। इसको लेकर पूरे देश भर में आनलाईन वर्चुअल रुप से लाखों कार्यकर्ताओं को इस अधिवेशन में जुड़ने का मौका मिला है यह कोविड 19 जैसे भीषण त्रासदी में भी इस प्रकार का अधिवेशन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा ही संभव है।दरभंगा जिला के सभी इकाइयों में प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जा रहा है।इस अवसर पर इस कार्यक्रम में और भी अन्य माध्यम से छात्रों का जुड़ाव हुआ है ।अभाविप कार्यकर्ता जो इस बार कोविड के कारण अधिवेशन में प्रत्यक्ष रूप से तो कम ही प्रतिनिधि भाग लें सके लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से पूरे देश भर में हजारों स्थान पर प्रोजेक्टर के माध्यम से लाखों छात्रों को राष्ट्रीय अधिवेशन देखने का मौका पहली बार मिला।
इस कार्यक्रम में उपस्थित मणिकांत ठाकुर (जिलासंयोजक), सूरज कुमार चौधरी (जिलाsfsप्रमुख),उत्सव पराशर (प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य ), चैतन्य कुमार, सुमन सिंह, सूरज ठाकुर, अंकित कुमार रवि, शंकर कुमार, अमित वत्सल, विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा कार्यालय मंत्री प्रिंस कुमार उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal