दरभंगा  कादिराबाद चौक पर दो पक्षों के आपसी वर्चस्व को लेकर हुई झड़प।

दरभंगा  कादिराबाद चौक पर दो पक्षों के आपसी वर्चस्व को लेकर हुई झड़प।

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

यह झड़प विनीत साह एवं नीम पोखर मोहल्ले वासियों के बीच हुआ मोहल्ले वासियों का कहना है कि जब हम लोग चौक पर कुछ सामान खरीदने आए थे तब विनीत साह के द्वारा गाली गलौज एवं झगड़ा किया गया। उन लोगों का कहना है कि विवाह पंचमी के दिन कुछ बातों को लेकर झगड़ा हुआ था लेकिन वही मामला 3 दिनों से फिर शुरू हो गया है। और यह आज बड़ा रूप ले लिया मोहल्ले वासियों का यह भी कहना था कि देर शाम झगड़ा प्रारंभ हुआ जब कुछ लोग विनीत साह को एवं अभिभावक से बात करने गए तो विनीत आक्रोश में आकर बंदूक लहराया और मारने की धमकी दी मौके पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामले को शांत किया और विनीत साह के घर छानबीन की लेकिन उसके घर से किसी प्रकार के हथियार या आपत्तिजनक सामान नहीं मिले हैं और फिर भी पुलिस शक के आधार पर विनीत साह को एवं उसके एक दोस्त सोनू कुमार को थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सत्य प्रकाश का कहना था कि मामले को देखा जा रहा है और किसी पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है जब आवेदन दिया जाएगा तब मामला पूरा समझ में आएगा अभी फिलहाल पूरा माहौल शांत है।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …