दरभंगा
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हम सेक्युलर 26 पंचायतों के राशन कार्ड से वंचित परिवारों का राशन कार्ड अभिलंब बनवाया जाए। और जो राशन कार्ड आवेदन स्वीकृत है।उसका राशन कार्ड पंचायत वार्ड कैंप लगवा कर उसे राशन कार्ड मुहैया करवाया जाए। विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई पेंशन ,वंचित लाभुक जो आवेदन देने एवं उसके स्वीकृत कर देने के बाद भी उसे लाभ नहीं मिल रहा है एवं पेंशन चालू नहीं हो रहा है। इन कार्यों को कैंप लगाकर लाभुकों को लाभ दिया जाए। जिन्हें पहले से पेंशन मिल रहा था परंतु उसे अब बैंक सीडिंग ना होने का कारण बताकर उसका पेंशन भुगतान नहीं हो रहा है। उसे भुगतान चालू किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना का केवटी प्रखंड के 26 पंचायतों की प्रतीक्षा सूची एवं भुगतान किए आवास की सूची उपलब्ध करवाया जाए। सरकारी स्कूलों में भोजन बनाने वाले रसोइयों को परमानेंट किया जाए वहीं उनकी तनख्वाह कम से कम 18000 प्रति माह किए जाएं एवं वन प्रमंडल दरभंगा के द्वारा वन मजदूर के साथ जो सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उस पर रोक लगे वही वरीयता के आधार पर मजदूर की नियुक्ति किया जाए एवं बकाया मजदूरी का भुगतान किया जाए। आजादी के बाद दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड के प्रथम सांसद केवटी निवासी श्री नारायण लाल दास जी की प्रतिमा प्रखंड परिसर में लगाया जाए। अंचल केवटी जिला दरभंगा के पचाडी महंत बनवारी महंत फुलकाही महंत बीनो वा भावे हिंद केसरी बिहार सरकार के जमीन से सरकार द्वारा सीलिंग एक्ट के तहत अर्जित भूमि का बांटा गया पर्चा का जांच किया जाए वही वितरण सेवा की जमीन को गरीब के बीच अभिलंब पर्चा वितरण किया जाए। छतवन पंचायत अधीन गोट में मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाए। विद्यालय के पास अपना भूमि एवं अन्य सुविधा पूर्ण रूप से उपलब्ध है।रैयाम ,लोहट, सकरी चीनी मिल मधुबनी जिला के बाढ़ का हैंडलूम उद्योग चमड़ा उद्योग, पंडौल का सुता उद्योग ,सकरी के खपड़ा उद्योग जो बंद पड़ा है। केवटी अंचल के अंतर्गत भारत सरकार की संस्था खादी ग्राम उद्योग के जमीन एवं अन्य संपत्ति को जांच कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। प्रखंड के सभी पंचायतों में गरीब दलित परिवारों को वास गीत एवं खेती की जमीन का पर्चा विलम दिया जाए। जिससे उन गरीबों एवं दलितों को आवास आवंटित होने पर वह आवास का निर्माण कर सके। स्वच्छता अभियान के तहत अपने शौचालय का निर्माण करवा सकें। बिजली बिल एवं बिजली संबंधित अन्य समस्या का सुधार प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर समस्या का समाधान किया जाए। कन्यादान योजना का वर्ष 2014 से बकाया लाभुक को प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर भुगतान किया जाए। स्वच्छता अभियान के तहत दिए जाने वाला प्रोत्साहन राशि का भुगतान से वंचित लालू को को अविलंब भुगतान किया जाए। छठ वन पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम एवं डॉ की नियुक्ति आवेदन किया जाए। सात निश्चय योजना के तहत नल जल सड़क गली वृक्षारोपण इत्यादि विकास कार्य हेतु केवटी प्रखंड के 26 पंचायतों में अब तक किए गए भुगतान की राशि एवं कार्य प्रगति की जांच हो। वहीं वर्ष 2018 में विकास के नाम पर लिए गए राशि का पंचायत द्वारा अभी तक काम पूरा नहीं करने वाले पंचायत पदाधिकारी पर एफ आई आर दर्ज किए जाए वही किए गए भुगतान की राशि को वापस लिया जाए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal