Breaking News

समाज और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है।

समाज और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर हमारे नौजवान युवा वर्ग समाज एवं राष्ट्र के प्रति सजग और अनुशासित होते हैं। साथ ही अपने अंदर की विभिन्न कलाओं को निखार कर अपने आप को विश्व पटल पर स्थापित करते हैं। उक्त बातें आज नेहरू युवा केंद्र, दरभंगा द्वारा

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

आयोजित युवा मंडल विकास कार्यक्रम के बहादुरपुर में समापन होने पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उघरा ग्राम पंचायत के मुखिया श्री सतीश चंद्र झा ने कहा।
विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित स्थानीय कोचिंग आनंद कॉमर्स एकेडमी के संस्थापक श्री कृष्ण मोहन झा ने कहा कि आज जिस प्रकार से शहर से इतनी दूर सुदूर देहात में नेहरू युवा केंद्र द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। निश्चित ही इस कार्यक्रम एवं नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर बहादुरपुर के युवा स्वावलंबी और लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार झा एवं मणिकांत ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र एवं युवा मंडल विकास कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नये युवा मंडल को बनाकर नेहरू युवा केंद्र से जोड़ना एवं समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व के साथ युवा मंडलों के मौजूदा नेटवर्क को मजबूत और विस्तार करना है जैसे विस्तृत जानकारियां उपस्थित सभी युवा मंडलों के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों को दी।
कार्यक्रम का संचालन शुभम कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन वृजनंदन कुमार ने किया जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल कुमार,अंकित ठाकुर, उदित कुमार,सुमित कुमार भूमिका अहम रही।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …