‘इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड’ से सम्मानित हुए सीएम साइंस काॅलेज के डॉ अजय कुमार ठाकुर

शिक्षण, शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए नोएडा की अग्रणी शैक्षणिक संस्थान ‘काइट्सक्राफ्ट’ ने सीएम साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अजय कुमार ठाकुर को शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के ‘इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड’ के तहत ‘बेस्ट फिजिक्स प्रोफेसर ऑफ दि ईयर’ से सम्मानित किया है। इस आशय की सूचना काइट्सक्राफ्ट ने ई-मेल के माध्यम से डॉ ठाकुर को दी है। पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना के घातक संक्रमण को देखते हुए संस्थान के तत्वावधान में नोएडा स्थित कार्यालय मे विगत 19 दिसम्बर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी सम्मानित लोगों को पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेजा जा रहा है।
बता दें कि शिक्षण, शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए डॉ ठाकुर को इससे पहले ‘भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गोल्ड मेडल अवार्ड’, ‘लाईफटाइम गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड’, ‘नेशनल एजुकेशन ब्रिलिएंस अवार्ड’आदि मिल चुके हैं। जबकि हाल ही में बंगलुरु स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ स्काॅलर्स ने उन्हें इस साल का ‘एकेडमिक एक्सलेंस अवार्ड’ से नवाजे जाने की घोषणा की है। इस अवार्ड के लिए डॉ ठाकुर का चयन होने से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद, बर्सर डॉ अशोक कुमार झा, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र झा, पूर्व अध्यक्ष डॉ एस एन सिंह, वरिष्ठ शिक्षक डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ सुजीत कुमार चौधरी, डॉ रश्मि रेखा, आइक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा आदि ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal