Breaking News

देकुली चट्टी निवासी विकासमित्र के पति बेचन सदा की संदिग्ध मौत की सीआईडी जांच कराई जाय– माले

देकुली चट्टी निवासी विकासमित्र के पति बेचन सदा की संदिग्ध मौत की सीआईडी जांच कराई जाय–माले
आइसा टीम ने बेचन सदा के संदिग्ध मौत की आज की जांच।

बहादुरपुर थाना के सोनकी ओपी अंतर्गत देकुली चट्टी निवासी एवं विकासमित्र रेखा देवी के पति बेचन सदा की संदिग्ध मौत की जांच आज दरभंगा के छात्र संगठन की एक टीम ने की।जांच टीम में मयंक कुमार, विशाल मांझी, राजेश राम, दीपू शम्स तबरेज, संदीप कुमार तथा पंचायत समिति सदस्य सदस्य शिव शंकर लाल देव शामिल थे।
बेचन सदा की पत्नी रेखा देवी, पुत्र सूर्यदेव दास और हरिदेव दास और ग्रामीणों ने जांच दल को बताया कि छोटका नदी के पास नल जल योजना से ठीकेदार पवन यादव काम करा रहे थे।बेचन सदा ने नल जल योजना के काम पर असंतोष व्यक्त किए थे और काम को ठीक से करने की हिदायत ठीकेदार पवन यादव को दिये।इसी पर दोनों में रे बे हो गया था।फिर क्या हुआ पता नहीं।रास्ते में घर लौटते समय जमीन पर बेचन सदा गिर गए थे जिसे ठीकेदार पवन यादव सहित अन्य लोगों ने बेचन सदा को डीएमसीएच पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।पवन यादव और सुदामा यादव ने पोस्टमार्टम नहीं होने दिया और घर पर लाश लाकर तुरत फुरत लाश को जलवा दिया।लोगों ने जांच टीम को कहा कि बेचन सदा की मौत स्वभाविक नही लगती है।
आइसा जांच दल के हवाले से भाकपा माले जिला सचिव वैद्यनाथ यादव ने बेचन सदा की मौत पर सन्देह व्यक्त करते हुए सरकार से सीआईडी जांच की मांग की और पीड़ित परिवार को 20लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।उन्होंने कहा कि 30दिसम्बर2020को एक प्रतिवाद मार्च लहेरियासराय में ऐपवा, एक्टू, भीम आर्मी तथा इंक्लावी नौजवान सभा की ओर से द संयुक्त रूप से निकाला जाएगा।
आर के सहनी

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …