दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र के बरा बाजार में कुछ दिन पहले हुए सोना चांदी लूट घटना में दरभंगा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें कुख्यात अपराधी विकास कुमार झा

उर्फ बाबा पिता विजय शंकर झा शाहपुर दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर को एसटीएफ एवं मुंगेर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिसमें उक्त अपराध कर्मी द्वारा हाजीपुर नगर थाना में भी अपराधिक मामला दर्ज है जिसमें 55 किलो सोना लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार तथा बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था तथा अपने हिस्से में मिला 2 किलो सोना ग्रामीण हेमंत झा पिता बैजनाथ झा शाहपुर दलसिंहसराय को रखने के लिए दिया था।
वही दरभंगा में हुए सोना चांदी लूट कांड में भी विकास झा की संलिप्त की बात सामने आई है। वही दरभंगा में सोना चांदी लूट कांड में भी विकास झा और उसके सहयोगी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया इसकी जानकारी दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने आज प्रेस वार्ता में दी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal