Breaking News

दरभंगा सीएम साइंस कॉलेज में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण।

सीएम साइंस कॉलेज में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
——–
सीएम

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

साइंस कॉलेज के बाहरी परिसर की चहारदीवारी की मरम्मत एवं सुरक्षा की दृष्टि से इनके ऊपर लगाए जा रहे कटीले तार के कार्य का बुधवार को महाविद्यालय के बर्सर-सह- लनामिवि के डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार झा ने मुआयना किया। महाविद्यालय के आंतरिक स्रोत से चल रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष प्रो रघुनाथ प्रसाद सिन्हा, भौतिकी विभाग के एसिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ अजय कुमार ठाकुर एवं आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा भी उनके साथ थे।मौके पर महाविद्यालय के आंतरिक श्रोत से चल रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय की सुरक्षा में इसे मील का पत्थर बताया।
डॉ झा ने महाविद्यालय के आंतरिक परिसर में बिजली विभाग द्वारा बीते दिनों गाड़े गए करीब दो दर्जन बिजली के पोल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन पोल पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो जाने से परिसर में जहां प्रकाश की व्यवस्था सुलभ होगी वहीं बिजली के नए कनेक्शन लग जाने से प्रायोगिक कार्यों के नियत परिणाम हासिल करने में छात्रों को विशेष सहूलियत होगी। उन्होंने अवकाश के दिनों में भी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम खंड के छात्रों के परीक्षा प्रवेश-पत्र एवं छात्रवृत्ति संबंधित आवेदन के सत्यापन एवं अभिप्रमाणन के चल रहे कार्यो की भी समीक्षा की और महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रहित में उठाये गये इस कदम की सराहना की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …