दरभंगा
“जनता दल (यू.) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार द्वारा वयोवृद्ध शिक्षाविद श्री राम सिंघासन मंडल जी को मिला सम्मान”
जनता दल ( यू. ) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार पटना द्वारा आयोजित एक दिवसीय सम्मलेन नागेंद्र झा स्टेडियम दरभंगा में राम सिंघासन मंडल जी ग्राम नवटोल, बिरौल के निवासी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ससम्मान प्रशस्ति पत्र दे जेडीयू के महासचिव श्री सी पी सिंह , जल संसाधन मंत्री श्री संजय झा, खाद व उपभोक्ता मंत्री श्री मदन सहनी, श्री गोपाल मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।
श्री राम सिंघासन मंडल अपने जीवन काल में पहले शिक्षा के माध्यम से अलख जागते रहे फिर कोइयो बार पुअर होम के द्वारा आंखों का ऑपरेशन के शिविर लगाये, और अब 95 वर्ष के अवस्था मे भी कुछ सालों से दहेज मुक्त मिथिला द्वारा आयोजित दहेज उत्पीड़ित समस्याओं को लेकर कर युवा वर्ग के साथ कई मेराथन दौड़ में 10 कदम ही सही लेकिन साथ देकर हमेसा उनका मनोबल बढ़ाते रहे है, श्री राम सिंघासन जी कहना है जेडीयू द्वरा दिए गए इस सम्मान से वो और अभी मजबूत हुये है, उनका कहना है, जब तक जिंदा है समाज के प्रति हमेसा सजग और बिहार के नवनिर्माण में हमेसा तत्पर रहेंगे,
इस आयोजन में सासंद सह राष्ट्रीय महासचिव श्री रामचन्द्र सिंह, पूर्व सांसद श्री मांगनी लाल मंडल, श्री महेश्वर प्रसाद हाजरी, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal