Breaking News

दरभंगा विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सी एम कॉलेज में 4 जनवरी से होगा ऑफ लाइन वर्गारंभ DN 24 LIVE अजित कुमार सिंह

विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सी एम कॉलेज में 4 जनवरी से होगा ऑफ लाइन वर्गारंभ

*स्नातक प्रथम व तृतीय खंड तथा स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर का वर्ग 5 जनवरी से प्रातः 7:30 से 9:00 बजे के बीच*

सी एम कॉलेज में कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए चलेगे ऑफलाइन वर्ग- प्रो विश्वनाथ
सी एम कॉलेज,दरभंगा में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 4 जनवरी से ऑफलाइन वर्ग आरंभ होगा,जिसमें कोविड-19 के निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाएगा। 5 जनवरी से स्नातक प्रथम खंड(सत्र 2019-20) की परीक्षा के कारण प्रातः 7:30 से 9:00 के बीच वर्ग संचालित होंगे,जिनमें स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर तथा स्नातक प्रथम खंड व तृतीय खंड के वर्ग शामिल हैं। वहीं 4 जनवरी को पूर्व तालिका अनुसार वर्ग संचालित होंगे। छात्र-छात्राओं के लिए विस्तृत वर्ग तालिका महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने बताया कि प्रातः 7:30 से 8:15 के बीच स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर तथा स्नातक तृतीय खंड के सभी वर्ग चलेंगे,जबकि 8:15 से 9:00 के बीच स्नातक प्रथम खंड(सत्र 2020-21) कला एवं वाणिज्य के वर्ग संचालित होंगे। प्रधानाचार्य ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए मास्क लगाना तथा शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …