Breaking News

दिसंबर एवं जनवरी के खाद्यान्न वितरण को लेकर जारी किया गया आदेश खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई। ( DN 24 LIVE) — अजित कुमार सिंह

दिसंबर एवं जनवरी के खाद्यान्न वितरण को लेकर जारी किया गया आदेश
खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

दरभंगा,  जिलाधिकारी दरभंगा डॉ0 त्यागराजन एसएम ने दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 के खाद्यान्न वितरण को लेकर दरभंगा जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेता को आदेश जारी करते हुए कहा है कि दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 के खाद्यान्न का वितरण पूरे राज्य में जन वितरण प्रणाली विक्रेता के माध्यम से किया जा रहा है। जबकि, राज्य खाद्य निगम द्वारा दिसंबर 2020 का ही खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विक्रेताओं के पास खाद्यान्न शीघ्रतापूर्वक पहुंचे। तत्पश्चात तुरंत जनवरी 2021 का भी खाद्यान्न राज्य खाद्य निगम द्वारा भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा है कि ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेता 2 माह की जगह 1 माह का ही खाद्यान्न दो बार देना चाह रहे हैं, यह त्रुटि पूर्ण गतिविधि है। उन्होंने जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, दरभंगा एवं सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, दरभंगा को शीघ्रातिशीघ्र दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 का डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से तत्परतापूर्वक जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं तक खाद्यान्न भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के पास पूर्व से कुछ अवशेष खाद्यान्न उपलब्ध है। अतः वे माह दिसंबर 2020 का खाद्यान्न प्राप्त होते ही दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 का खाद्यान्न वितरण तब तक करें जब तक संपूर्ण खाद्यान्न का वितरण ना हो जाए। पुनः जनवरी 2021 का खाद्यान्न प्राप्त होते ही शेष उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें बुलाकर शत प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण करना सुनिश्चित करें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोताही पायी जाएगी, तो संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता के साथ साथ संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जवाबदेह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने दरभंगा के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को तत्परता से दोनों माह का खाद्यान्न का वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि ऐसा भी देखा जाता है कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास खाद्यान्न पहुंचने पर वे तत्परतापूर्वक वितरण नहीं करते हैं तथा उनकी जन वितरण प्रणाली की दुकान बंद पाई जाती है, यह आपत्तिजनक है। खाद्यान्न प्राप्त होते ही तत्परतापूर्वक खाद्यान्न का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया जाए।
उन्होंने दरभंगा जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ-साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी को माह दिसंबर 2020 एवं जनवरी 2021 के खाद्यान्न का वितरण अपनी निगरानी में तत्परता पूर्वक कराने हेतु आदेश जारी किया है।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …