Breaking News

दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया से दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मुलाकात की। (DN 24 LIVE) — अजित कुमार सिंह

 

दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया से दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मिथिला के केंद्र दरभंगा में प्लास्टिक पार्क के निर्माण एवं दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र खोलने का आग्रह किया।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि प्लास्टिक पार्क निर्माण होने से स्थानीय स्तर पर काफी लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देना होगा ताकि लोगों को जीविकोपार्जन के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़े।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्रों के माध्यम से आम लोगों को जैनरिक दवाइयां उपलब्ध करायी जाएगी, जो कि बेहतर और किफायती होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि अभियान के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि आम लोग समझ सके कि ब्रांडेड मेडिसिन की तुलना में जेनेरिक मेडिसिन उच्च गुणवत्ता के साथ कम मूल्य पर उपलब्ध हैं।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व ऐतिहासिक कार्य हुए है, देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के लोगों मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य हुआ है।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …