Breaking News

 समस्तीपुर सामान्य भण्डार डिपो कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक  अशोक माहेश्वरी द्वारा विक्रेता विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। (DN 24 LIVE ) — अजित कुमार सिंह


विक्रेता विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ

समस्तीपुर सामान्य भण्डार डिपो कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक  अशोक माहेश्वरी द्वारा विक्रेता विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। समस्तीपुर मंडल के भण्डार विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने कहा कि इस आयोजन से रेलवे में आपूर्ति की जाने वाली विभिन्न स्पेयर पार्ट्स/सामग्री/उपकरणों की जानकारी वेंडरो/ आपूर्तिकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाय, जिससे स्थानीय स्तर पर इनके उत्पादन हेतु उन्हें प्रोत्साहित व प्रेरित किया जा सके। प्रदर्शनी में मुख्यत: संकेत व दूरसंचार विभाग, यांत्रिक विभाग, कर्षण वितरण विद्युत् विभाग आदि द्वारा प्रयोग किये जाने वाले विभिन्न स्पेयर पार्ट्स/सामग्री/उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। विक्रेता विकास प्रदर्शनी के शुभारम्भ के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक  जे के सिंह, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक श्री ए एस राणा, वरीय मंडल इंजीनियर(समन्वय)  आर एन झा, वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक  कुमार परमानन्द, सहायक सामग्री प्रबंधक  क्षितिज नारायण चौधरी व अन्य शाखाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …