Breaking News

नैक मूल्यांकन कराने वाला इग्नू बना भारत का पहला मुक्त विश्वविद्यालय (DN 24 LIVE) — अजित कुमार सिंह

इग्नू को नैक में A++ ग्रेड मिलने पर व्यक्त की गई प्रसन्नता और दी गयी बधाई

नैक मूल्यांकन कराने वाला इग्नू बना भारत का पहला मुक्त विश्वविद्यालय

नामांकन,परीक्षा, मूल्यांकन तथा पारदर्शी व्यवस्था ने बनाया इग्नू को सर्वोत्तम

समन्वयक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वाजिदपुर के विकास की रूपरेखा हुई तय

सदस्यों का मुंह मीठा कर समन्वयक ने दी बधाई,कहा गौरवान्वित महसूस कर बढाये कार्यकुशलता

 

नैक मूल्यांकन में क्षेत्रीय केंद्र,दरभंगा के निदेशक सहित सभी पदाधिकारी रहे हमारे प्रेरक
राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू नैक में A++ ग्रेड मिलने पर सी एम कॉलेज के अध्ययन केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों को दी गई बधाई। इस अवसर पर समन्वयक डा आर एन चौरसिया ने सदस्यों का मुंह मीठा कर उनसे गौरवान्वित महसूस करते हुए अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने नैक मूल्यांकन के दौरान अपनी तैयारी हेतु क्षेत्रीय केंद्र,दरभंगा के निदेशक डा शंभू शरण सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को अपना प्रेरक बताया। ज्ञातव्य हो कि इग्नू का नैक मूल्यांकन इसी माह के 5 से 7 जनवरी के बीच संपन्न हुआ है।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डा आर एन चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इग्नू परिवार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई दी गई। समन्वयक ने कहा कि नैक का सर्वोच्च ग्रेड प्राप्ति इग्नू के ऑनलाइन नामांकन,कदाचार मुक्त परीक्षा,निष्पक्ष मूल्यांकन तथा पारदर्शी व्यवस्था का सुपरिणाम है। इस अवसर पर महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र द्वारा अधिकृत वाजिदपुर मोहल्ला के विकास हेतु कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।बैठक में निकट भविष्य में काउंसलरों की कार्यशाला, असाइंमेंटों का मूल्यांकन तथा इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आज बैठक में डा वासुदेव साहू,डा शिशिर कुमार झा,डा वीरेंद्र कुमार झा,प्रो साधना कुमारी,प्रो अमृत कुमार झा,विपिन कुमार सिंह,डा सविता कुमारी,डा सुशील कुमार, उमाशंकर तथा त्रिलोक कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …