हिंदी सेवी सम्मान से अलंकृत हुए सी एम साइन्स कालेज के डॉ दिनेश
बिहार
हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को आयोजित विश्व हिंदी दिवस समारोह में सीएम साइंस कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद साह को वर्ष 2021 के ‘हिन्दी सेवी सम्मान’ से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान हिन्दी भाषा एवं साहित्य की उन्नति में मूल्यवान सेवाओं के लिए न्यायमूर्ति श्रीमती मृदुला मिश्रा के हाथों के हाथों प्रदान किया गया। मौके पर पटना दूरदर्शन के सहायक निदेशक राजकुमार नाहर एवं बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सोलंकी की गरिमामयी उपस्थिति थी।
इस सम्मान से डाॅ साह के अलंकृत होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद, बर्सर डॉ अशोक कुमार झा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ हरिश्चन्द्र झा, मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार झा, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष कौशल कुमार सिन्हा, भौतिकी विभाग के शिक्षक डाॅ अजय कुमार ठाकुर, आइक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा आदि ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal