Breaking News

एमएसयू ने किया मारवाड़ी कॉलेज के समस्याओं को लेकर बैठक कहा जल्द होगा आंदोलन

एमएसयू ने किया मारवाड़ी कॉलेज के समस्याओं को लेकर बैठक कहा जल्द होगा आंदोलन —

DN 24 LIVE अजित कुमार सिंह

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के मारवाड़ी कॉलेज सदस्य नारायण मिश्रा,गौतम झा व नितीश कुमार के नेतृव में कॉलेज में छात्रों को होने वाले समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया बैठक में एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर व विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने छात्रों को सम्बोधित किया इस बाबत एमएसयू विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा मारवाड़ी कॉलेज आज डिग्री बांटने का अड्डा बन चूका हैं प्रत्येक वर्ष हजारो के तादाद में यहाँ डिग्रियां बाँटी जा रही हैं कॉलेज में छात्रों के लिए मुलभुत सुविधा भी उपलब्ध नहीं हैं छात्र संघ कार्यालय कई महीनों से बंद पड़ा हुआ हैं पानी पिने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यस्था नहीं हैं काउंटर पर छात्रों से अवैध वसूली किया जा रहा हैं छात्र संघ और कॉलेज प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हैं जिस कारण यह कॉलेज आज बद से बदतर होता जा रहा हैं बैठक में निर्णय लिए गया की मिथिला स्टूडेंट यूनियन छात्र हित सम्बंधित मुद्दों को लेकर लड़ाई शुरू करेगा प्रोफेसर बहाली से लेकर हॉस्टल तक के मुद्दों को उठाया जाएगा जिसके लिए मांग पत्र तैयार किया जा रहा हैं इस बाबत यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आज का यह बैठक काफी महत्वपूर्ण रहा जिसमे छात्र सम्बंधित सभी समस्या को लेकर बिंदुवार चर्चा किया गया सभी छात्रों ने कॉलेज की व्यस्था परिवर्तन का संकल्प लिया कहा जब तक वो इस कॉलेज में पढ़ेंगे तब तक यहाँ के मुद्दों को लेकर कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक आवाज़ उठाने का काम करेंगे मंगलवार को प्रधानाचार्य से वार्ता कर उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा जिसके बाद कॉलेज के छात्रों के साथ एक विशाल आंदोलन की तैयारी की जायेगी कॉलेज में परीक्षा होने के कारण बैठक कॉलेज परिसर के बाहर संपन्न किया गया कॉलेज के सदस्यों ने कॉलेज प्रशासन पर किसी विशेष छात्र संगठन को मदद पहुंचाने का आरोप लगाया जिस पर अध्यक्ष और प्रभारी ने संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपने की बात कही इस बैठक में नारायण मिश्रा,दीपक विश्वास नीतीश कुमार,सोनू कुमार,सुखराम कुमार,गौतम झा,रोशन झा,नंदन राय आदि शामिल रहे।
अमन सक्सेना विश्वविद्यालय प्रभारी मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …