Breaking News

शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य का प्रबंध करो नारों के साथ आइसा का सदस्यता अभियान शुरू।

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य का प्रबंध करो नारों के साथ आइसा का सदस्यता अभियान शुरू

छात्र संगठन आइसा ने पढ़ाई, कमाई, दवाई का प्रबंध करो राष्ट्रीय अभियान के तहत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नरगौना परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया।
सदस्यता अभियान का नेतृत्व आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संदीप कुमार, कार्यकारी जिला सचिव मयंक यादव ने किया।
इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण किया और शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य का प्रबंध करो राष्ट्रीय अभियान को मजबूत करने का संकल्प लिया।

सदस्यता अभियान के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहां कि वर्तमान समय मोदी सरकार शिक्षा, रोजगार के तमाम अवसरों को खत्म करने पर आमादा, शैक्षणिक संस्थानों को निजीकरण कर गरीब-मज़दूर, किसान परिवार से आने वाले छात्रों को शिक्षा से वंचित कर देना चाहती है. इस साजिश के खिलाफ हम छात्र-छात्राओं को एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करना होगा।
अभियान के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संदीप कुमार ने कहां की वर्तमान की मोदी सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने की बात कर रही है वही दूसर तरफ बड़ी विडंबना की बात है हम जहां अध्ययन कर रहे वहां बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है. जबकि हर साल कैम्पस डेवलोपमेन्ट के नाम पर विश्वविद्यालय प्रशासन फ़ीस में बढ़ोतरी कर देती है.
हम सभी छात्र-छात्राओं को छात्र विरोधी मोदी-नीतीश सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार व विश्वविद्यालय और कॉलेजों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एकजुट होकर संघर्ष तेज़ करना होगा।
सदस्यता अभियान में आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संदीप कुमार, कार्यकारी जिला सचिव मयंक यादव, आइसा नेता सुफियान, आमिर अखलाख, राहुल कुमार,विद्या यादव सहित कई लोग शामिल थे।
मयंक यादव कार्यकारी जिला सचिव, आइसा

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …