Breaking News

युवाओं में सबको साथ लेकर चलने की जो एक अनूठी विशेषता होती है वह बेहतर समाज निर्माण के लिए वरदान – हरिओम  

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

युवाओं में सबको साथ लेकर चलने की जो एक अनूठी विशेषता होती है वह बेहतर समाज निर्माण के लिए वरदान – हरिओम

युवाओं के प्रेरणस्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस “राष्ट्रीय युवा दिवस” पर बहादुरपुर प्रखंड के रामभद्रपुर गांव में चित्र पर पुष्पांजलि और बच्चो के बीच अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिओम झा कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि हम युवाओं को विवेकानंद जी के बताए मार्गो का अनुसरण करना चाहिए जिस तरह से कमजोर व्यक्ति से लेकर प्रतिष्ठित हरेक व्यक्ति को जोड़कर चलने का काम स्वामी जी करते थे वो हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है अध्ययन के साथ साथ अन्य सभी कार्यों में खुद को कभी कमजोर ना समझकर आगे बढ़े, युवाओं की भागीदारी बढ़ने और एक दूसरे को जोड़कर चलने से साथ लेकर चलने से समाज निर्माण और बेहतर समाज से राष्ट्र निर्माण की संकल्पना पूर्ण होगी।
शिक्षक रामलखन झा ने कहा कि केवल पुष्पांजलि करना ही उद्देश्य नहीं बल्कि हमें चाहिए कि घर, समाज व देश के प्रति जो अपने कर्तव्य है उनका भी पालन करना उद्देश्य हो।
युवा चंद्रशेखर झा उर्फ कन्हाई झा ने कहा कि जिस तरह से शिकागो सम्मेलन के शुरुआत में उनको लेकर हास परिहास किया गया लेकिन उन्होंने अपने उस विश्व प्रसिद्ध भाषण से पूरे विश्व को मां भारती के चरणों में नतमस्तक होने को मजबुर किया था वह यह दर्शाता है कि किसी को भी कमजोर मत आंकिए हम सब बेहतर कर सकते है।
इस कार्यक्रम में शिक्षक नारायण झा, रंजीत झा, चंदन झा, चंद्रशेखर झा कन्हाई झा, अमित झा, मोनू, पंकज पायल, शीलकांत झा, दीपक, सोनू, प्रिया, सिद्धांत, सिद्धार्थ, गुड़िया, दर्पण सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …