अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 158 वें जन्मजयंती पर जिला संयोजक उत्सव पराशर के नेतृत्व में माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया।
इस

अवसर पर अभाविप के जिला प्रमुख प्रो. विनोदानंद झा ने कहा कि
भारतीय संस्कृति का विश्व पटल पर लोहा मनवाने बाले हिन्दू धर्म एवं हमारी गौरवशाली संस्कृतिक परम्परा को विश्वभर में प्रसारित करने वाले करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, हमे स्वामीजी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र हित मे काम करने का प्रण लेना चाहिये।
वही इस अवसर पर विभाग संयोजक सुमित सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के पुरोधा, मानवता की आध्यात्मिक आधारशिला को सशक्त बनाने में अतुलनीय योगदान देने वाले योग और वेदांत के विश्व पटल पर पहुचाने वाले हमारे आदर्श पुरुष जिन्होंने अपने दम पर भारत का दसा व दिशा को बदलकर एक नए भारत को विश्व मानचित्र पर स्थापित किया।वही प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य प्रिया सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में हम सभी अपना योगदान देकर स्वामी जी के सपनो का भारत बनाये।
वहीं इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हेमन्त मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी उस समय भारत का मुकुट संसार मे आगे बढ़ाए जब देश की सांस्कृतिक विरासत अंधकार में था, स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म संसद में भारतीय संस्कृति का जागरण किया उन्होंने दुनिया को बताया भारत जादू टोना व सपेरा का देश ही नहीं है बल्कि भारत वह है जो संपूर्ण धर्मों का पालनहार है यह वह भारत है जो सदैव पूरे दुनिया को ज्ञान विज्ञान दिया।
इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन उज्जवल आनंद ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य बृजमोहन सिंह ,प्रिया कुमारी, सूरज मिश्रा, श्रीकांत कुमार ,अनूप आनंद, चैतन्य झा, अनुपम कुमार, सुमन कुमार ,प्रिंस चौधरी , शुभम् कुमार झा,अमरजीत कुमार , कौशल कुमार ,अंकित कुमार रवि, बिरेंद्र कुमार, दुर्गेश , त्रिलोक झा, अनिकेत त्रिवेदी,सन्नी कुमार,शशि कुमार ,प्रिंस , नीतीश,सहित दर्जनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal