एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय एवं म.अ. रामेश्वरी लता संस्कृत महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि सभा में महाविद्यालय के दर्जनों छात्र, शिक्षक एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए अभाविप. के छात्रनेता चैतन्य झा एवं पूर्व ल .ना. मिथिला विवि छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर वर्ष स्वामी जी की जयंती को “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाती है, स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में हुए विश्वधर्म सम्मेलन में अपने ओजस्वी भाषण से न सिर्फ भारत का मान बढ़ाया, बल्कि भारत को विश्वगुरु का दर्जा भी दिलवाया, वहीं सुमन सिंह, अमरजीत कुमार एवं प्रिंस ने कहा किआज हम सभी युवाओं को चाहिए कि स्वामी जी को आदर्श मानकर उनके पदचिन्हों पर चलते हुए भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने हेतु मार्ग प्रशस्त करें। शुभम कुमार ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को स्वामी जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए एवं स्वयं को आध्यात्म से जोड़कर सभी कार्य करने चाहिए, जिनसे उनमें आत्मबल की वृद्धि होगी।
मौके पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए रामेश्वरी लता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेश झा ने कहा कि हमें स्वामी जी के जीवन से सीख लेना चाहिए एवं उनके विचारधारा को विश्वभर में प्रचारित करना चाहिए, डॉ. प्रमोद मिश्रा ने कहा कि विवेकानंद जी के बताए गए मार्ग पर चलकर उनके द्वारा दिए गए संदेशों को आत्मसात कर हमें स्वयं का चरित्र निर्माण करना चाहिए। वहीं महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. निशा, विजयकांत मिश्रा एवं महाविद्यालय के छात्र दुर्गेश कुमार, प्रकाश कुमार झा ने अपने-अपने संदर्भ रखे।
मौके पर अभाविप. के कार्यकर्ता सुमन सिंह, सूरज कुमार, अमन कुमार, प्रिंस चौधरी, नीतीश कुमार, अमरजीत कुमार, प्रेम कुमार, त्रिलोक शास्त्री, शुभम कुमार एवं आशीष कुमार सहित दर्जनों छात्र शिक्षक एवं अन्य अभाविप. के कार्यकर्ता मौजूद थे।।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal