Breaking News

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अभाविप सी.एम. विधि महाविद्यालय इकाई द्वारा जिला कार्य समिति सदस्य उज्ज्वल आनंद के नेतृत्व में पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अभाविप सी.एम. विधि महाविद्यालय इकाई द्वारा जिला कार्य समिति सदस्य उज्ज्वल आनंद के नेतृत्व में पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया।
इस

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

अवसर पर सुमन कुमारी ने कहा कि रामायण में जो भूमिका भगवान हनुमान का था, वही भूमिका स्वामी विवेकानंद जी ने भारत के पुनर्निर्माण के लिए किए, उस समय भारत की पहचान एक ऐसे देश के रूप में थी जो अपने अंधविश्वास के लिए दुनिया में जानी जा रही थी, वैसे समय मे स्वामी जी ने शिकागो में धर्म संसद में भारत का जो चित्रण किये हमारे धर्म का जो चित्रण किये , वो सदा के लिए अमर हो गया।
वहीं इस अवसर पर केशव झा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के 158 वीं जयंती के अवसर पर संकल्प ले कि हमें स्वामी जी के सपनों का भारत बनाना है, इसके लिए हर युवाओ को स्वामी विवेकानंद जी के वचनों उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
वहीं इस अवसर पर प्रो. अशोक मिश्रा , प्रो. मजरुल हक,सुश्री रेणु , गगन कुमार, बिमलेश झा, राहुल सिंह ,अमरजीत कुमार, त्रिलोक कुमार, छात्र संघ उपाध्यक्ष पूजा गुप्ता, आलोक कुमार सहित दर्जनों अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …