सी एम कॉलेज में विवेकानंद जयंती पर आयोजित द्विदिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन
भाषण में खुल्द महफूज, निबंध में शांभवी तथा पेंटिंग एवं नारा लेखन में नीरज में पाया प्रथम स्थान

विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के गणतंत्र दिवस समारोह में किया जाएगा सम्मानित
सी एम कॉलेज,दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा के मार्गदर्शन में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित द्विदिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ। कार्यक्रम में अनेक तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
‘राष्ट्र निर्माण में स्वामी विवेकानंद का योगदान’ विषयक भाषण प्रतियोगिता में खुल्द महफूज-प्रथम,मो सरफराज-द्वितीय तथा कुमार सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,जबकि “विवेकानंद के सपनों का भारत” विषयक निबंध प्रतियोगिता में शांभवी कुमारी-प्रथम,पारस दास- द्वितीय तथा प्रकाश कुमार झा एवं नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आज आयोजित चित्रकारी प्रतियोगिता में नीरज कुमार- प्रथम,खुशबू कुमारी-द्वितीय तथा अजय कुमार दास ने तृतीय स्थान अर्जित किया, जबकि नारा लेखन में नीरज कुमार-प्रथम,प्रकाश कुमार झा-द्वितीय एवं खुशबू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आज के कार्यक्रम का विधिवत् शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुआ,जिसमें डा आर एन चौरसिया,प्रो संजीव कुमार,डा रीता दुबे,डा मीनाक्षी राणा तथा कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश कुमार राठौर सहित अनेक छात्र छात्र-छात्रा शामिल थे। प्राध्यापकों ने विवेकानंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वयंसेवकों की ओर से अमरजीत कुमार,बुशरा कौसर,लाइबा महफूज, तुलसी कुमारी,शिवम कुमार झा,जय प्रकाश कुमार साहू, नंदनी प्रकाश,अमोद कुमार अमन,बड़े लाल,मनीषा कुमारी तथा चंदा कुमारी आदि में सक्रियता पूर्वक भाग लिया।अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। एनएसएस पदाधिकारी प्रो अखिलेश कुमार राठौर ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रो अखिलेश कुमार राठौर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि स्वागत डा संजीव कुमार ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा रीता दुबे ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal