स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन से ही नए भारत का निर्माण होगा- डॉक्टर मोहम्मद रहमतुल्लाह

राष्ट्रीय युवा दिवस से युवा कौशल का विकास संभव -डॉ अशोक कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम के तहत कुंवर सिंह महाविद्यालय लहरिया सराय, दरभंगा में स्वामी विवेकानंद जन्म समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस ,राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा मनाया गया ,जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉमोहम्मद रहमतुल्लाह ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर प्रधानाचार्य, कार्यक्रम पदाधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया।राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रहमतुल्लाह ने कहा हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस) मनाया जाता है। इसे आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन दिवस को याद करने के लिए मनाया जाता है। भारत सरकार वर्ष 1984 में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने का निर्णय लिया था। इसे मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं को के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व को फैलाना है।भारत को विकसित देश बनाने के लिए उनके बड़े प्रयासों के साथ ही युवाओं के अनंत ऊर्जा को जागृत करने के लिए यह बहुत अच्छा तरीका है। उनको शत-शत नमन करते हुए मैं सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा दुनिया 12 जनवरी को महान भिक्षु स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है जिन्होंने समाज के भलाई के लिए काम किया है। 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्मे स्वामी ने हिंदू धर्म के पुनरुद्धार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के लिए स्वामी विवेकानंद का जीवन एक आदर्श होगा। इस अवसर पर डॉक्टर शांभवी कुमारी, डॉ प्राची मरवाहा, डॉक्टर अभिषेक राय ,डॉक्टर अरुण कुमार सिंह डॉ सुनील कुमार ,कर्मचारी संघ के नेता हर्षवर्धन सिंह विनोद कुमार सिंह अमित कुमार सिंह, कबड्डी संघ के प्रशिक्षक अमित कुमार चौधरी, विश्वनाथ पासवान, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शुभम कुमार झा, गौतम झा ,सत्यम कुमार ,केशव कुमार ईश्वर, मेघा रानी, अंशु कुमारी ,ज्योति कुमारी, मुस्कान कुमारी ,सुरभि कुमारी ,अंजली कुमारी ,भारती कुमारी आदि ने समारोह में भाग लेकर देश के निर्माण में भाग लेने के लिए संकल्प लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal