Breaking News

स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने निकाला भव्य युवा संदेश यात्रा

स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने निकाला भव्य युवा संदेश यात्रा

भारतीय

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

जनता युवा मोर्चा के द्वारा उत्सवी माहौल में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा युवा संदेश यात्रा निकाला गया। इस अवसर मौजूद कार्यकर्ताओ ने उनके बताए रास्ते पर चलने का सकंल्प लिया। इस दौरान युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत दरभंगा के भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर ने नारियल फोड़ शोभायात्रा रथ को रवाना कर किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथों में केसरिया झंडा लेकर स्वामी विवेकानंद की जय आदि नारे लगाए जा रहे थे।

इस अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि हम इस युवा संदेश यात्रा के माध्यम से देश के तमाम युवकों को शुभकामना देते हुए कहना चाहेंगे कि स्वामी विवेकानंद के पथ पर चलकर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार कर रहे हैं। जिसमें संपूर्ण देश के युवा सहयोग कर रहे वहीं उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे सफल वही होगा जिसको स्वयं पर सफलता का विश्वास हो। आज के युवा को अपने जीवन में इसे आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए जिससे सभी क्षेत्रों में वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें।

यह संदेश यात्रा सुरेंद्र नाथ झा सुमन चौक से चलकर दरभंगा शहर नाका तीन के नजदीक अवस्थित स्वामी विवेकानंद चौक पर समाप्त हुई जहां नगर विधायक संजय सरावगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।अपने संबोधन में नगर विधायक श्री सरावगी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत अभियान चला रहे।उन्होंने कहा देश की 70% आबादी युवा है जब तक देश का युवा आत्मनिर्भर नहीं होगा तब तक देश आत्मनिर्भर नहीं बनेगा इसीलिए देश से लेकर दरभंगा तक के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर बन स्वयं और अपने देश को सशक्त और मजबूत लेने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी युवा सन्यासी थे कम उम्र में ही उन्होंने पूरी दुनिया को अपने ज्ञान और विद्वता से प्रकाशित किया था। उन्होंने देश में ही नहीं पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने का कार्य किया था। उनके पद चिन्हों पर चलकर ही देश परम वैभव की ओर अग्रसर हो सकता है हम युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर उनके विचारों को आत्मसात करके जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर , भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी,नगर विधायक संजय सरावगी ,केवटी विधायक मुरारी मोहन झा,प्रदेश मंत्री डॉ धर्मशिला गुप्ता,अमलेश झा,तनवीर हसन, हेमंत झा, रंजीत चौधरी, विश्वपति मिश्रा,गुंजेश झा,भाजयुमो जिला महामंत्री संगीत शाह उपाध्यक्ष आशीष चौधरी प्रकाश चौधरी ,राहुल चौधरी, प्रवक्ता सुधा नंदन झा सौरभ झा मीडिया प्रभारी कुंदन मिश्रा नितिन कुमार गोविंद झा, रवि चंद्रवंशी, जय भारद्वाज,राम लखन झा, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण कांसकार,विशाल महासेठ ,सुमित झा मुरली कुमार सुनील कुमार,रौशन पूर्वे, पिंटू झा राकेश मिश्रा रूद्रेश रूद्रम सुनील झा रुद्रा चौधरी अश्वनी कुमार प्रदीप कुमार मुकेश झा आदि कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …