दरभंगा

अजित कुमार सिंह रिपोर्ट
भाकपा का जिला समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
बाढ़ सुखार का स्थाई निदान करों:- भाकपा
राज्य मे बिगड़ती विधि-व्यवस्था को ठीक करों:- भाकपा
दरभंगा।
बिहार में बिगड़ती विधि व्यवस्था के विरोध में, केंद्र व राज्य सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ, बाढ़-सूखा के स्थाई समाधान, बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाने, सभी जर्जर सड़कों-पुलों की अविलंब मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान, सभी गारीबों को बास की जमीन एवं आवास, बढ़ती महंगाई, बेकारी भ्रष्टाचार के निदान आदि मांगों के समर्थन में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्यव्यापी आवाह्न पर हजारों किसानों, मजदूरों, महिलाओं, नौजवानों, छात्रों ने पोलो ग्राउंड लहेरियासराय के धरना स्थल से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए गगनभेदी नारे बाजी करते हुए आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जो समाहरणालय होते हुए पूनः धरना स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता राम नरेश राय ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के दरभंगा जिला सचिव नारायण जी झा ने जिला के बिगड़ते विधि व्यवस्था की चर्चा करते हुए सुशासन बाबू के राज को दुशासन बाबू की संज्ञा दी। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने पर बल दिया। पार्टी के बिहार राज्य परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला सचिव रामकुमार झा ने बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए संघर्ष का आह्वान करते हुए कमला बलान पश्चिम तटबंध की मरम्मत पर सरकारी विफलता की जांच की मांग की। बिहार राज्य परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं किसान नेता शत्रुघ्न झा ने कृषि संकट की चर्चा करते हुए किसानों की फसलों की सुरक्षा लाभकारी मूल्य तथा 90% अनुदान राशि सिंचाई नलकूप की व्यवस्था करने की मांग पर जोर दिया। सभा को संबोधित करने वालों ने मुख्य रूप से दरभंगा जिला किसान सभा के अध्यक्ष एवं पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार चौधरी, किसान सभा के जिला महासचिव रामनरेश राय, खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष नबी हसन उर्फ कारी, खेत मजदूर यूनियन के जिला महासचिव सुधीर कुमार साह, विश्वनाथ मिश्र, राम श्रृगार सिंह, सुधीर राय, रामचंद्र साह, राम उदगार साह, लक्ष्मी कांत यादव, आशुतोष मिश्र, विद्या देवी, कमला कांत ठाकुर, बृजभूषण सिंह, सुकुमारी देवी, चंदेश्वर सिंह, श्यामा देवी, अहमद अली तम्मने, शैलेंद्र मोहन ठाकुर, हरे कृष्ण राम, शिव नारायण यादव, एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष शशि रंजन प्रताप सिंह, जिला सचिव शरद कुमार सिंह आदि नेताओं ने संबोधन किया। उपरोक्त सभी मांगों का एक स्मार पत्र जिला समाहर्ता को भेंट कर सुपुर्द किया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal