Breaking News

 दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर मिथिला प्रक्षेत्र,दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार  से मुलाकात की।

दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर मिथिला प्रक्षेत्र,दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार  से मुलाकात की।

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

उन्होंने दरभंगा में बीते समय में हुए आपराधिक घटनाओं पर चर्चा की तथा कानून व्यवस्था बनाएं रखने की बात कही।

सांसद  ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में बीते दिनों अपराधियों ने अपनी सक्रियता बढाई हैं तथा लगातार हो रहे आपराधिक घटना से आम लोग दहशत में है। उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर में हुए सोना लूट कांड, गौड़ाबौराम विधानसभा के विशनपुर गांव निवासी बम बम झा और बहादुरपुर विधानसभा के कोकट गांव निवासी दीपक चौरसिया की निर्मम हत्या, दरभंगा शहर में हुए गोली बारी और व्यापक स्तर पर ग्रामीण इलाकों में हुए लूट व चोरी की घटनाओं ने दरभंगा को अशांत व अस्थिर कर दिया है।

सांसद ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन आपराधिक घटनाओं से स्वाभाविक है कि आम लोग स्वयं असुरक्षित महसूस करेंगे है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को अपने स्तर से सभी घटनाओं की गहन जांच कर अविलंब उचित एवं कठोर कारवाई करने के लिए कहा ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना ना घटित हो।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि असमाजिक तत्वों व अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो ताकि दहशत का माहौल खत्म हो और आम लोगों 24 घण्टे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

इस मुलाकात में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम जी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सहनी एवं बम बम झा तथा दीपक चौरसिया के परिजन भी मौजूद रहें।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …