बढ़ते ,हत्या ,अपराध ,बलात्कार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च 18 को:- माले

 

बढ़ते ,हत्या ,अपराध ,बलात्कार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च 18 को:- माले

डी एम सी एच में इलाजरत मधुबनी के पीड़िता से मिला आइसा एपवा नेताओ की टीम

दरभंगा भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव इंसाफ मंच प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने जिले में बढ़ते हत्या, अपराध ,महिला उत्पीड़न को रोकने में नीतीश सरकार विफल है शांत जिले को अशांत बनाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक से सख्त कदम उठाने की जरूरत है । हाल ही में बिजली में मो सफी की हुई हत्या में स्थानीय थाना की भूमिका संदेहास्पद रहा है नागरिक दबाब में गिरफ्तारी जरूर हुई है लेकिन मारने में कई लोग हैं जिसे गिरफ्तार करना होगा चूंकि मारने में 4 – 5 लोग जरूर रहे होंगें । कोकट्ट में दीपक चौरसिया की हत्या करने वाले अपराधी तो गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन जनता के प्रतिरोध पर शव बरामद हुआ है विदित हो कि मुन्ना कुँवर का तो शव भी परिजनों को नही मिला । भाजपा नेता बताए कि हत्यारा को किसका संरक्षण है और धरती के नीचे या ऊपर है जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं कर पा रही है पुलिस । नेता द्वय ने बताया कि 18 जनवरी को प्रतिरोध मार्च निकाल कर आवाज न्याय के लिए बुलन्द किया जाएगा । डीएमसीएच में इलाजरत पीड़िता से वस्तुस्थिति जानने आइसा -एपवा नेताओं की टीम पहुँचकर जानकारी प्राप्त किया और घटना की तीव्र निंदा करते हुए स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा की मांग किया।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …