छात्र सेना के संस्थापक सदस्य अनुराग सिंह गौतम कुर्सों मछेता पंचायत स्थित एसी हाई स्कूल जाकर छात्र और शिक्षा हित में प्रधानाध्यापक को ज्ञापन सौंपा।

अनुराग सिंह गौतम ने ऐसी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य को मैट्रिक परीक्षा के लिए विशेष क्लास आरंभ करने के साथ-साथ कोविड-19 के दिशा निर्देश से पढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा

 

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

छात्र सेना के संस्थापक सदस्य अनुराग सिंह गौतम कुर्सों मछेता पंचायत स्थित एसी हाई स्कूल जाकर छात्र और शिक्षा हित में प्रधानाध्यापक को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने कोविड-19 के विषम परिस्थिति से उभरते हुए शिक्षा को पुनः पटरी पर लाने के लिए शिक्षकों से वार्ता किया जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सैनिटाइजर का छिड़काव करते हुए एक बार फिर शिक्षा को पटरी पर लाने का काम करें ताकि आने वाले समय में हम अपने भविष्य को विरासत के रूप में गांधी भगत सिंह और अंबेडकर जैसे विभूतियों को समाज को सौंप सकें जोकि शिक्षा से ही संभव है। साथ ही अनुराग सिंह गौतम ने प्रधानाचार्य शिक्षकगन से अनुरोध किया कि आगामी माह ( 17 फरवरी ) जो मैट्रिक का परीक्षा होने वाला है उसको देखते हुए उन सभी परीक्षार्थियों के लिए विशेष कक्षा का प्रबंध किया जाए ताकि उनको किसी भी विषय में दिक्कत हो शिक्षक की मदद से अपनी पढ़ाई मैं उत्पन्न होने वाली समस्याओं का निदान कर पाए ।
अनुराग सिंह गौतम ने सत्र 2020 और 21 के मैट्रिक के छात्रों को अग्रिम शुभकामना दिया और अपनी लगन और परिश्रम से पढ़कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …