मधुबनी गैंगरेप पीड़िता को न्याय दो नारों के साथ आइसा-ऐपवा ने प्रतिवाद मार्च निकाला।

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

मधुबनी गैंगरेप पीड़िता को न्याय दो नारों के साथ आइसा-ऐपवा ने प्रतिवाद मार्च निकाला

यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर नीतीश कुमार रोक लगाने में विफल- सनीचरी देवी

मधुबनी गैंगरेप पीड़िता की बेहतर इलाज की गारंटी करे सरकार- ऐपवा

दरभंगा  मधुबनी में हुए गैंगरेप पीड़िता का बेहतर इलाज की व्यवस्था व स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को सजा देने सहित अन्य मांग को लेकर आज कर्पूरी चौक से डीएमसीएच तक न्याय दो मार्च निकाला गया।
मार्च का नेतृत्व ऐपवा की जिला सचिव सनीचरी देवी, आइसा के जिलाध्यक्ष प्रिंस कर्ण, आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार ने किया।

वही आपातकाल विभाग के सामने आयोजित सभा की अध्यक्षता ऐपवा जिला सह सचिव राशिदा खातून ने किया।

सभा को सबोधित करते हुए नेताओ ने कहां की आज बिहार मे लगातार यौन उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है, वर्तमान समय मे बेटी बचाओ-बेटी पढाओं का नारा देने वाली भाजपा-जदयू की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है, हमारी नीतीश सरकार से मांग है कि अविलंब मधुबनी की पीड़िता की सरकार बेहतर इलाज, परिजनों की सुरक्षा व न्याय की ग्रारंटी की किया जाएं. हमारा मानना है कि सरकार व जिला प्रशासन की मिलीभगत व निष्क्रियता के कारण न्याय नहीं मिल पाता है. बिहार के मुखिया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए स्पीडी ट्रायल चला अविलंब सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सजा की ग्रारंटी करें।
अगर इस मामले में कोई भी लापरवाही होती है तो आनेवाले दिनों में आइसा- ऐपवा बड़े आंदोलन में जाते हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तेज़ करेगी।

मार्च में गोलू कुमार, रीता साह, मधु सिन्हा, सबा,शहाबुद्दीन, आमिर एकलाख, शम्स तबरेज सहित कई लोग शामिल थे।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …