समर्पण अभियान की शुरुआत दरभंगा टावर पर श्री राम भगवान के मूर्ति के समीप दीप प्रज्ज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई।

 

श्री राम जन्मभूमि तिर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा संपूर्ण हिंदुस्तान में श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज दरभंगा जिला में विधि समर्पण अभियान की शुरुआत दरभंगा टावर पर श्री राम भगवान के मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई।
दरभंगा

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

टावर पर आयोजित इस समर्पण निधि कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अभियान प्रमुख रूद्र नारायण मंडल ने किया। नगर निगम कर्मचारी मनोज राम ने पहला रसीद कटा कर इस समर्पन अभियान की विधिवत शुरुआत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के विभाग संघ चालक अशोक सिंह ने कहा कि इस अभियान को चंदा या सहयोग ना कह समर्पण का नाम दिया गया है।इससे आमलोगों में एक भाव उत्पन्न होता है और लोग समर्पन भाव से इस अभियान में जुङ रहे। उन्होंने सभी रामभक्तों से इस अभियान में जुङ घर घर पहुंचने की अपील की।
विभाग प्रचारक राजाराम जी ने उपस्थित रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि यह शुभ दिन सैकड़ों वर्षों के इंतजार और लाखों साधु संतो के तप और बलिदान के बाद प्राप्त हुआ है।हम सबों को इस अभियान में जुङ दिव्य व भव्य राज्ञमंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अभियान के जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष जायसवाल ने कहा कि अपना जो विशाल हिंदू समाज है उनके लगभग 500 वर्षों के तप बलिदान समर्पण और संघर्ष का यह प्रतिफल है की भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है हम सभी को इस अभियान में जुड़ कर सफल बनाना है।
कार्यक्रम को दरभंगा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण झुनझुनवाला, जिला अभियान प्रमुख रूद्र नारायण मंडल, जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, विभाग संघचालक अशोक सिंह, विभाग प्रचारक राजाराम जी, विभाग कार्यवाह अविनाश जी, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष जी एन लाल जी ने संबोधित किया धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा ने किया।
कार्यक्रम में पितांबर पू्र्वे,सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा, महिला नेत्री मीना झा, संगीता साह, मनीष खटीक कामोद राय, हेमंत मिश्रा, उत्सव चौधरी,राहुल चौधरी,अश्वनी कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …