छात्र एवं छात्राओं को विभिन्न मांगों व BED प्रायोगिक परीक्षा को लेकर दरभंगा एनएसयूआई का 16-01-2021को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में प्रदर्शन।
एनएसयूआई

जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार अहंकार चरम पर पहुंच चुका है छात्र एवं छात्राओं के मुद्दों को बिल्कुल भी सुना नहीं जाता है। विगत 5 दिनों दरभंगा एनएसयूआई विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र एवं छात्राओं के विभिन्न मुद्दों से अवगत कराएं। कुलपति महोदय से मिलने का समय नहीं दिया गया पुनः प्रतिकुलपति से मिले फिर कुलसचिव से मिले फिर परीक्षा नियंत्रक के पास आवेंदन दिए छात्र एवं छात्रों की समस्याओं को रखें जिसमें सबसे संगीन मामला B.Ed साइट 18 से 20 सेशन के छात्र एवं छात्राओं को आर्थिक समस्या के कारण कुछ छात्र निर्धारित तिथि तक पैसा व्यवस्था नहीं कर सके जिससे उसे परीक्षा से वंचित कर दिया गया और आनन-फानन में रिजल्ट को प्रकाशित कर दिया गया जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलकर आग्रह किये सभी छात्र एवं छात्राएं का भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक तिथि को निर्धारित कर प्रायोगिक परीक्षा लेकर रिजल्ट को प्रकाशित करें लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी व्यक्तिगत आर में आकर बेकसूर बच्चों का भविष्य खराब करने पर तुले हुए हैं। इसका घोर निंदा करते हुए दरभंगा NSUI आंदोलन करने का ऐलान किया है। विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है बीएड सत्र 2018-2020 सेशन के छात्र एवं छात्राओं उच्च न्यायालय गए हैं इस आवेश में आकर विश्वविद्यालय प्रशासन उसके साथ भेदभाव की कर रही है जबकि उस प्रायोगिक परीक्षा से उच्च न्यायालय का कोई संबंध नहीं है उच्च न्यायालय में 3500 शुल्क के संबंध में दायर किया गया है वहीं छात्र अपनी दुख व्यक्त करते हुए उदय कुमार ने कहां घर का स्थिति खराब है सभी बच्चे एक अमीर परिवार के नहीं होते हैं हम लोग एक गरीब और निम्न परिवार के बच्चे हैं 35000 एक मोटा रकम एकाएक बढ़ा दिया जाए तो पैसा व्यवस्था करने में समय लगता है सो समय पैसा नहीं होने के कारण मां के गाहना बेच कर पैसा व्यवस्था किये कॉलेज गये ओर प्रायोगिक परीक्षा नही।लिया है हम सभी वंचित B.Ed के छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से हाथ जोड़कर अपने भविष्य का भीख मांगते है कि पुनः एक डेट देकर हम लोगों का परीक्षा ले उसके वाद रिजल्ट को प्रकाशित करने का कृपा प्रदान करें उपस्थित विवि अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा मीडिया कोऑर्डिनेटर दिवाकर कुमार झा राहुल कुमार सिंह धीरेन्द कपूर उदय कुमार पप्पू कुमार अजय पासवान आमोद कुमार मिश्रा रोहित कुमार अविनाश कुमार अक्षय कुमार चंद्र कुमार चौबे रत्नेश्वर कुमार कन्हैया झा मुकुंद झा मल्लिक कुमार सहित सैकड़ों छात्रो उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal