Breaking News

जय मिथिला आर्ट का डी.एम. ने किया शुभारंभ मिथिला पेंटिग से लोगों को मिलेगा रोजगार ज

Dn 24 live अजित कुमार सिंह

जय मिथिला आर्ट का डी.एम. ने किया शुभारंभ

मिथिला पेंटिग से लोगों को मिलेगा रोजगार

जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना से मिला रोजगार

कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव को लेकर किए गए लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों से बिहार वापस लौटने वाले कुशल प्रवासी कामगारों का समूह बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत मिथिला पेंटिंग पर आधारित सूक्ष्म एवं लघु उद्योग जय मिथिला आर्ट का सदर प्रखंड के वासुदेवपुर में जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम ने अपने कर-कमलों से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जय मिथिला आर्ट समूह के नेतृत्वकर्त्ता अमित कुमार झा, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक रंजन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, दरभंगा मो0 अंजारूल हसन ने दिप प्रज्ज्वलन में सहयोग प्रदान किया।
जिलाधिकारी ने उद्योग केन्द्र का भ्रमण कर संचालित अत्याधुनिक सिलाई मशीन एवं उस पर किये जा रहे कार्य का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत जय मिथिला आर्ट समूह को 10 लाख रूपये की सरकारी सहायता दिया जाना है। इस समूह को अबतक इ 05 लाख रूपये उपलब्ध कराया जा चुका है।
इस योजना के अंतर्गत दरभंगा जिले में मखाना, मिथिला पेंटिंग, फेवर ब्लॉक एवं रेडीमेड गारमेंट्स के लिए 10-10 प्रवासी मजदूरों का समूह एल.एल.पी (लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप) के आधार पर बनाई गई है।
इनमें से एक समूह, मिथिला मखाना, बहादुरपुर प्रखंड के मेखना वेदा पंचायत के कक्षाही ग्राम में महेश मुखिया के नेतृत्व में संचालित है, जो दरभंगा के मखाना से तरह-तरह के व्यंजन बनाने का कार्य कर रहा है। दूसरा समूह, पुअर होम चौक, दरभंगा के राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में मिथिला संचार आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, दरभंगा (सृजन मिथिला) मिथिला पेंटिंग वाला मास्क बनाने का कार्य कर रहा है। तीसरा समूह, हार्ड मेक फेवर ब्लॉक, मनीगाछी प्रखंड के कायस्थ कवई ग्राम में श्री बिंदेश्वर राम के नेतृत्व में कार्य कर रहा है एवं चौथा समूह, रेडीमेड गारमेंट्स, सदर प्रखंड के सुंदरपुर, बेला में श्री अमित कुमार झा के नेतृत्व में कार्य कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए अप्रवासी कुशल मजदूरों के साथ मिलकर बृहद उद्योग की स्थापना करने की अपील की। उन्होंने कहा है कि इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर नए उद्यमी को बियाडा की जमीन एवं अन्य योजनाओं से भी ऋण उपलब्ध कराई जाएगी ताकि व्यापक पैमाने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया करायी जा सके।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …