शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह को भाकपा(माले) जिला कार्यालय मे दिया श्रधांजलि
महेंद्र

सिंह के शहादत पर गांव गांव मे किसान पंचायत लगाने का लिया संकल्प
दरभंगा कम्युनिस्ट आंदोलन के प्रेरणा स्रोत,झारखंड के चर्चित व जनप्रिय राजनेता,जल,जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ते हुए शहादत देने वाले शहीद कॉ. महेंद्र सिंह की 16 वी शहादत दिवस पर उनकी क्रांतिकारी विरासत को सलाम करते हुए भाकपा(माले) जिला कार्यालय पंडासराय मे किसान नेता शिवन यादव के अध्यक्षता मे श्रधांजलि दिया गया । इस मौके पर भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह की शहादत कम्युनिस्ट आंदोलन मे के साथ साथ किसान मजदूर आंदोलन के लिए अपूर्णीय क्षति है। श्री यादव ने कहा कि उनको याद करते हुए पार्टी गांव गांव मे किसान पंचायत लगा कर किसानों के आंदोलन को ताकत देते हुए देश को कॉरपोरेट लूट के चंगुल से मुक्त कराने का संकल्प वक्त की मांग है। इस मौके पर माले नेता देवेन्द्र कुमार, गंगा मंडल, अवधेश सिंह, रानी शर्मा, भोला चौधरी, किसान नेता शंकर कुमार यादव और मुन्ना यादव ने सम्बोधित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal