Breaking News

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों की एक कार्यशाला विश्वविद्यालय सभागार में कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों की एक कार्यशाला विश्वविद्यालय सभागार में कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

दरभंगा news 24 live अजित कुमार सिंह

बैठक में प्रतिकुलपति महोदया की अध्यक्षता में दिनांक 11-01-2021 को हुई एक बैठक जिसमें संकायाध्यक्ष विज्ञान, अध्यक्ष छात्र कल्याण , कुलानुशासक, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक उपस्थिति थे में मूल्यांकन प्रक्रियाओं से संबंधित लिए गए निर्णयों को विचारार्थ रखा गया। विचारोपरांत सर्व सम्मति निर्णय लिए गए कि स्नातक द्वितीय खण्ड 2020 प्रतिष्ठा पत्रों के मूल्यांकन कार्य शिघ्रातिशिघ्र प्रारंभ करायी जाय। मूल्यांकन में कोविद -19 के दिनानुदिन बढ़ रहे प्रकोप को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन केन्द्रों का निर्धारण किया जाय। स्नातक प्रथम खंड एवं स्नातक द्वितीय खण्ड परीक्षा-2020 के प्रायोगिक/ मौखिकी परीक्षाओं में जो परीक्षार्थी सम्मिलित नहीं हो सके थे वैसे परीक्षार्थियों के लिए विशेष प्रायोगिक/ मौखिकी परीक्षा दिनांक 27-01-2021 से 30-01-2021 तक लिये जाने का निर्णय हुआ। इसके लिए प्रत्येक जिला मुख्यालयों में एक , एक परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इस परीक्षा के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। संकायाध्यक्ष विज्ञान संकाय प्रो रतन कुमार चौधरी ने बैठक में मूक (MOOC) के अधीन वर्गों को वेबसाइट पर अपलोड करने हेतु ओडियो भीजियो सुविधा युक्त स्मार्ट क्लास रुम बनाने की आवश्यकता का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर कुलपति महोदय ने इसे बनाये जाने हेतु अविलंब एक प्रस्ताव बनाकर उपस्थित करने हेतु कुलसचिव को निर्देश दिया। बैठक में सभी संकायाध्यक्ष, विश्वविद्यालय विभागों के सभी विभागाध्यक्ष, कुलसचिव डा मुश्ताक अहमद ,परीक्षा नियंत्रक डा एस एन राय उपस्थित थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …