आइडियल पाथ में तृतीय वार्षिक उत्सव मनाया गया
शहर के नाका 5 के निकट स्थित इंजीनियरिंग और

मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रतिष्ठित संस्थान आइडियल पाथ का तृतीय वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निर्देशक के माता- पिता और सभी शिक्षक के द्वारा दीप प्रज्वलन करके और केक काट के किया गया। निर्देशक ने बताया कि सफलता के लिए मेहनत ही एकमात्र विकल्प है और निरंतर रूप से अध्ययनरत रहने की सलाह दी और बताया कि उनकी टीम छात्रों के भविष्य संवारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है छात्रों की सफलता में ही शिक्षक की सफलता है। संस्थान के सभी जेईई और नीत में सफल छात्रों और उनके अभभावकों को समानित किया गया। सफल छात्रों ने सौरभ कृष्णानी , विवेक कुमार, शिवानी कुमारी, कोमल कुमारी, रविन्द्र कुमार, सुमित आदि दर्जनों छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया और अपने पढ़ाई लिखाय के अलावा अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal