पी ए टी -2020 की परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न।
ललित

नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पी ए टी – 2020 की परीक्षा आज शहर के तेरह केन्द्रों पर पूरी स्वच्छता के साथ शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। कुल 5314 परीक्षार्थियों में 4884 उपस्थित एवं 430 अनुपस्थित हुए । परीक्षार्थियों की कुल 91.91 प्रतिशत उपस्थिति रही। सभी केन्द्रों पर अचल पर्यवेक्षक एवं उड़नदस्ता टीमों की सक्रियता रही। कुलपति एवं कुलसचिव ने सी एम ला कालेज , के एस कालेज लहेरियासराय तथा जेसस एण्ड मेरी एकेडमी लहेरियासराय केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रतिकुलपति प्रो डौली सिन्हा ने परीक्षा नियंत्रक डा एस एन राय के साथ एम आर एम कालेज के एस कालेज,सी एम् ला कालेज, डान बोस्को स्कूल,आई क्यू आर ए एकेडमी , जेसस एण्ड मेरी पब्लिक स्कूल, डब्लू आई टी केन्द्रों पर परीक्षा का निरीक्षण किया। अध्यक्ष छात्र कल्याण डा अशोक कुमार झा उप परीक्षा नियंत्रक सह पी ई टी -2020 के संयोजक डॉ आनंद मोहन मिश्र के साथ पब्लिक स्कूल बेला ,आर बी जालान कालेज बेला केंन्द्रो का निरीक्षण किया। सी एम ला कालेज केन्द्र पर दर्शन शास्त्र की एक छात्रा को परीक्षा भवन में मोबाइल के साथ पकड़े जाने पर परीक्षा से निष्कासित किया गया।
परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालित होने पर कुलपति महोदय ने पी ई टी-2020 के संयोजक, कोर कमिटी के सदस्यों, केन्द्राधीक्षकों , विक्षकों, उड़नदस्ता टीम के सदस्यों एवं इस परीक्षा से जुड़े सभी शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal