भाजपा से माले मे शामिल हुआ दर्जनों कार्यकर्ता
अम्बानी अडाणी राज़ के खिलाफ व्यापक आंदोलन वक्त का तकाजा-धीरेन्द्र लहेरियासराय भाकपा(माले) वार्ड 48 एरिया कमिटी के नेतृत्व मे भगतसिंह नगर मे भाजपा को छोड़कर माले मे शामिल होने वाले कार्यकर्ता के सम्मान मे सदस्यता ग्रहण समारोह नगर सचिव सदीक भारती, कामेश्वर पासवान, साधना शर्मा, भूषण मण्डल के अध्यक्षता सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर समारोह को सम्बोधित करते हुए भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि अच्छे दिन के नाम पर गरीबों से वोट लेने वाली मोदी सरकार देश की सम्पदा रेल, बीएसएनएल, किसान के खेत-खेती को बेच कर कॉरपोरेट लूट का राज बना कर देश बेचने पर आमादा है मोदी के अम्बानी अडाणी राज़ के खिलाफ व्यापक आंदोलन किसान-मजदूर और शहरी मजदूर मध्यमवर्ग के एकता के बल पर खड़ा करना वक्त का तकाजा है। इस अवसर पर भाजपा छोड़ कर माले मे शामिल होने वाले प्रमुख नेता उमेश महासेठ, विजय महासेठ, सुभाष कुमार सौरभ उर्फ भंटू, सुमन कुमार, कुलदीप साह, चन्द्र पासवान, राजा कुमार, सहित दर्जनों लोगों ने माले की सदस्यता ग्रहण कर शपथ लिया और मजदूर आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह को भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आर के सहनी, देवेन्द्र कुमार, किसान नेता शिवन यादव, रामदेव मण्डल उर्फ गंगा मण्डल, प्रिंस कर्ण, शनिचर पासवान, दिनेश मण्डल, बसन्ती देवी, ऋतू देवी, शिला देवी और रंजन सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal