कर्पूरी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
दरभंगा महोत्सव आयोजन समिति द्वारा कर्पूरी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन लहेरियासराय स्थित संत टेरेसा मेमोरियल कान्वेंट में किया गया । प्रतियोगिता अमित मिश्र के नेतृत्व में किया गया ।

मौके पर उपस्थित दरभंगा महोत्सव अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण प्रतिभा का तलाशना । इस माध्यम से 300 छात्र – छात्राओं ने इस प्रतियोगिता शिरकत किया । शामिल छात्र – छात्राओं को 24 जनवरी को आयोजित होने वाले कैरियर कॉउंसलिंग में आने हेतु आमंत्रित किया गया । सिलेबस से अतिरिक्त जानकारियां भी विद्यार्थियों को होनी चाहिए। इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों का सामूहिक विकास होता है। इसलिए, क्विज प्रतियोगिता को सफलता की कुंजी भी माना गया है। इससे कम समय में सामूहिक रूप से अधिक ज्ञान बच्चों को प्राप्त होता है। इस अवसर पर संयोजक विद्या भूषण राय , अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा , MSU के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी , पुरुषोत्तम वत्स , झुनझुन चौधरी , तृप्ति मिश्रा , रश्मि ठाकुर , ऋतु राज ,अस्मिता मिश्रा , कौशल वत्स , शैलेश मिश्रा , समेत दर्जनों साथी उपस्थित थे ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal