महासचिव के हुँकार से गूंजा विश्वश्वरैया भवन
नौकरशाही

जुल्म करेगी सत्ता के हथियारों से।
जर्रा-जर्रा गूंज उठेगा इन्कलाब के नारों से।
इन पंक्तियों के साथ बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने विश्वेश्वरैया भवन ,पटना के समकक्ष में बेसा के विश्वश्वरैया भवन प्रक्षेत्र गठन के दौरान सरकार में बैठे अदृश्य शक्तियों को ललकारा। इसके साथ ही पटना मे अवस्थित बेसा के सभी प्रक्षेत्रो का गठन सम्पन्न हो गया। उन्होने बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ की मजबूती के लिए प्रक्षेत्रो की मजबूती पर प्रकाश डाला एवं अभियंताओ को एकजुट होने का आह्वान किया।सिंचाई भवन,जल संसाधन भवन,अनिसाबाद, वाल्मी सहित विश्व श्वरैया भवन प्रक्षेत्र के गठन के दौरान अभियंताओ की उपस्थिति को सलाम करते हुए उन्होने अपनी चट्टानी एकता को बनाये रखने की अपील की।सभी कार्य विभागों मे अभियंताओ ने सरकार में बैठे अदृश्य शक्तियों की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने का संकल्प लिया। ग्रामींण कार्य विभाग,भवन निर्माण विभाग एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में स्थापित नियमों के खिलाफ लिए जा रहे फैसले से अभियंताओ का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वहीं वाल्मी, सिंचाई भवन सहित सभी विभागों मे अभियंताओ की भारी कमी के कारण कार्य बोझ तले दबे हुए अभियंताओ की अभूतपूर्व परेशानी साफ झलक रही थी। वर्ष 2019 मे हुए हडताल के दौरान सरकार द्वारा किये गये वादो को अभी तक पूर्ण नहीं किये जाने के कारण अभियंता कफी आक्रोशित थे। जल संसाधन भवन मे अभियांत्रिकी की मिशाल एफ एम आई एस एवं पीपी सेल की समस्याओं के समाधान की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया। डा चौधरी ने सभी समस्याओं को समेकित तौर पर सरकार के सामने रखने की वचनबद्धता दुहराई।उन्होने कहा कि अगर बिहार को विकसित राज्यों की कतार में खड़ा करना है तो सभी अभियंत्रण विभागों की कमान अभियंताओ के हाथ में सौपना होगा एवं तकनीकी कार्यों का अनुश्रवण की जिम्मेवारी तकनीकी विशेषज्ञों को सौपनी होगी। उन्होने अभियंताओ के खाली पड़े पदों को अविलंब भरने की मांग की ताकि सारी योजनाओ को ससमय एवं बिना मूल्यवृद्धि के पूर्ण किया जा सके। उन्होने अभियंताओ को गृह विभाग के पत्र का शत प्रतिशत पालन करते विधि व्यवस्था के ड्यूटी से अपने आप को अलग रखने की अपील की एवं सरकार से भी गृह विभाग के पत्र का अनुपालन करने हेतु प्रशासनिक पदाधिकारीयो को निर्देशित करने का अनुरोध किया। डा चौधरी “बेसा की आवाज ” न्यूज़ लेटर का विमोचन करते हुए अभियंताओ को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होने अभियंताओ को संघर्ष पथ पर चलते हुए अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए,समाज मे अपनी खोई हुई गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि राज्य को अगर विकास के पथ पर ले जाना है तो सरकार को अभियंताओ के प्रति अवैज्ञानिक सोच से उबरना होगा,अभियंताओ की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी,केन्द्रीय वेतनमान को हूबहू लागू करना होगा एवं जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जाना बन्द करना होगा अन्यथा अभियंता आन्दोलन करने के लिए मजबूर होगे ।इस अवसर पर ई जनार्दन सिंह कश्यप ,अध्यक्ष ,ई कृष्णा प्रसाद,संगठन सचिव, राज्य कार्य कारिणी के सदस्य ई शशान्क शेखर,ई उत्कर्ष भारती सहित भारी संख्या मे अभियंता उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal