Breaking News

‘एशियन एजुकेशन अवार्ड’ से नवाजे जाएंगे सीएम साइंस काॅलेज के डॉ अजय कुमार ठाकुर दरभंगा news 24 live (अजित कुमार सिंह)

‘एशियन एजुकेशन अवार्ड’ से नवाजे जाएंगे सीएम साइंस काॅलेज के डॉ अजय कुमार ठाकुर

शिक्षण, शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए नोएडा की अग्रणी शैक्षणिक संस्थान ‘काइट्सक्राफ्ट’ ने सीएम साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अजय कुमार ठाकुर को ‘एशियन एजुकेशन अवार्ड-2021’ के तहत ‘इनोवेटिव प्रोफेसर ऑफ दि ईयर अवार्ड’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। डाॅ ठाकुर को यह अवार्ड आगामी 03 अप्रैल को संस्थान के तत्वावधान में नोएडा में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस आशय की सूचना वृहस्पतिवार को काइट्सक्राफ्ट ने ई-मेल के माध्यम से डॉ ठाकुर को दी है।
बता दें कि शिक्षण, शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए डॉ ठाकुर को इससे पहले ‘भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गोल्ड मेडल अवार्ड’, ‘लाईफटाइम गोल्डन अचीवमेंट अवार्ड’, ‘नेशनल एजुकेशन ब्रिलिएंस अवार्ड’, ‘एकेडमिक एक्सलेंस अवार्ड’, इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड, ‘बेस्ट टीचर अवार्ड-2020’, ‘ बेस्ट फिजिक्स प्रोफेसर ऑफ दि इयर अवार्ड’ आदि मिल चुके हैं। इस अवार्ड के लिए डॉ ठाकुर का चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद, बर्सर डॉ अशोक कुमार झा, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र झा, पूर्व अध्यक्ष डॉ एस एन सिंह, वरिष्ठ शिक्षक डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ सुजीत कुमार चौधरी, डॉ रश्मि रेखा, आइक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा आदि ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …