Breaking News

प्रथम फेज में चयनित कर्मी अब ऑन स्पाट ले सकेंगे कोरोना का टीका

प्रथम फेज में चयनित कर्मी अब ऑन स्पाट ले सकेंगे कोरोना का टीकाबतीन दिनों में 65 प्रतिशत लोगों का हुआ टीकाकरण कोरोना वायरस से बचाव को ले लगाये कोरोना का टीका- डीआइओ

 

दरभंगा स्वास्थ्य विभाग ने जिला में अपेक्षाकृत कम संख्या में टीकाकरण को ले नियम मे बदलाव लिया है. डीआईओ डॉ एके मिश्रा ने कहा अब कोई भी निबंधित कर्मी टीकाकरण दिवस के दिन ऑन स्पॉट चयनित स्थलों पर जाकर कोरोना से बचाव को लेकर टीका ले सकते हैं. इसे लेकर लोगों को पहचान पत्र लेकर जाना होगा. चयनित टीकाकेन्द्र पर कर्मी कर्मी के मोबाइल नंबर व पहचान पत्र से पोर्टल पर दिये गये विवरणी पर मिलान करेंगे. सही तथ्य सामने आने पर संबंधित कर्मी को कोरोना का टीका दिया जायेगा. टीकाकरण की संख्या बढ़ाने को लेकर अब कोई भी निबंधित कर्मी टीकाकरण स्थल पर जाकर कोरोना का टीका ले सकते हैं. इसके लिये पहचान पत्र व मोबाइल नंबर का मिलान जरूरी होगा.

सोमवार व गुरूवार को ही होगा कोरोना वैक्सीनेशन

डॉ एके मिश्रा डीआइओ ने बताया अब जिला में सप्ताह के दो दिन सोमवार व गुरूवार को ही टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. इसके पूर्व विभाग ने सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को कोरोना टीकाकरण दिवस निर्धारित किया किया था. विगत तीन दिनों में टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह कम नजर आया. इसको देखते हुये विभाग ने यह पहल की है. मालूम हो कि पूर्व के तीन दिनों में निबंधित कुल 2678 कर्मियों में केवल 1752 को टीकाकृत किया गया. 926 लोग टीकाकरण को लेकर घर से नहीं निकले. शनिवार को पहले दिन एक हजार में सबसे अधिक 728 व सोमवार को केवल 696 व तीसरा दिन मंगलवार केवल 328 लोगों ने टीकारण स्थल पर पहुंचे. मंगलवार को 678 लोगों को टीका लेने के लिये मैसेज भेजा गया था. संपर्क करने पर समस्या होने की बात कही. इस प्रकार केवल 65 प्रतिशत लोगों को ही कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया जा सका.

10 सत्र स्थलों पर टीकाकरण

जिला के 10 चयनित सत्र स्थलों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसमें शहर के डीएमसीएच सुपरस्पेशलिटी अस्पताल,आरबी मेमोरियल, पारस अस्पताल सहित प्रखंड अस्पतालों में बहादुपुर, बहेड़ी, हनुमाननगर, जाले, केवटी, मनीगाछी व सिंहवारा शामिल हैँ. आज गुूरूवार को चयनित सत्र स्थलों पर टीकाकरण शुरू किया जायेगा. इसे लेकर विभागीय तैयारी हो चुकी है. इसके बाद अगले सप्ताह सोमवार व गुरूवार को टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।

टीकाकरण में बढ़ चढ़ कर लें हिस्सा

डीआइओ डॉ एके मिश्रा ने बताया सभी लोगो को टीकाकरण में बढ़ चढ़ के भाग ले. कोरोना की रोकथाम के लिए टीका लगाना जरूरी है. कोरोना वेक्सिन पूरी तरह सुरक्षित है. सभी लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. शंसय रहित होकर टीका लेनी चाहिए

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …