Breaking News

सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में छात्र-युवाओं ने एकजुटता मार्च निकाला।

 

मोदी सरकार की कॉरपोरेट घरानों से यारी, किसानों से गद्दारी की नीति के खिलाफ छात्र-युवा एकजुट हो।  मोदी सरकार देश की खेती-किसानी को बर्बाद करना बंद करें।

सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में छात्र-युवाओं ने एकजुटता मार्च निकाला।

 

दरभंगा सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में महागठबंधन से जुड़े छात्र संगठनों ने आज छात्र-युवा एकजुटता मार्च किया, इसका नेतृत्व आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, कार्यकारी जिला सचिव मयंक कुमार यादव, आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संदीप कुमार, एआईएसएफ जिला सचिव शरद कुमार सिंह, एसएफआई जिला संयोजक नीरज कुमार, छात्र राजद के प्रवीण यादव ने किया।

किसान आंदोलन के समर्थन में छात्र-युवा एकजुटता मार्च आयकर चौराहा से निकाला गया और सुभाष चौक पर पहुँच सभा मे तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने किया।
वही सभा की शुरुआत सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।
सभा को सबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। हम उन्हें नमन करते है। तथा किसान महीनों दिन से आंदोलन रत्त है जिनके साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मोदी सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द किसानों के आंदोलन को समाप्त कराया जाय।
वही आगे छात्र नेताओं ने कहा कि आज मोदी सरकार देश के सारी सम्पति को कॉरपोरेट जगत के हवाले कर रही है। रेल-सेल-भेल तीनो को बेचा जा रहा है। किसानों के ऊपर ऐसा काला कानून को लाद दिया गया है की आज किसान की जमीन भी पूंजीपति के हवाले हो जाएगी।
हम देश के छात्र-नौजवान आज सुभाष चंद्र बोष के प्रतिमा के समक्ष सपथ लेते है कि अगर किसानों से सरकार सम्मानजनक वार्ता नही करती है हम किसानों के साथ एकजुट होकर आंदोलन को और तेज करेंगे।
वही सभा से घोषणा किया गया कि 26 जनवरी के पूर्व संध्या पर किसान आंदोलन के समर्थन में मशाल जुलुश व 30 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला में छात्र युवा भाग लेंगे।

मार्च व सभा मे आइसा मयंक कुमार यादव, संदीप कुमार चौधरी, संदीप कुमार, प्रिंस राज, आमिर एकलाख, दिलीप कुमार यादव, निखिल कुमार, गोलू सिंह, सबा रौशनी, अनिकेत रंजन, सहाबुद्दीन, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, इबरार खान, प्रशंनजीत प्रभाकर, शंकर कुमार यादव, रंजन कुमार यादव, सन्नी कुमार, एसएफआई के नीरज कुमार,मंतोष कुमार, हरि शंकर कुमार, रौशन कुमार, छात्र राजद से प्रवीण यादव, रजनीश यादव, विजय कुमार आर्यन सनी कुमार सुधांशु रंजन सिंह रोहित कुमार मुकेश कुमार सुनील टायसन सुभाष कुमार प्रभास कुमार शामिल थे।

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …