Breaking News

दरभंगा CIAT टीम एवं विष्वविद्यालय थाना के सहयोग से रूहेलागंज में छापेमारी की गई। जहाँ गोशाला से विदेशी शराब बरामद किया गया। वही एक शराब कारोबारी को पकड़ा गया।

विश्वविद्यालय थाना के सहयोग से रुहेलागंज में दीपक साह पे0 रामकिशुन साह के घर छापेमारी की गई जहाँ से इम्पीरियल ब्लू  750 ml  6 बोतल, 375 ml  10 बोतल, रॉयल स्टैग  750 ml  5 बोतल एवम वहीं  एक गोशाला में गोबर के ढेर में छिपाया हुआ रॉयल ग्रीन 90 ml 76 बोतल कुल 18.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। दीपक साह को गिरफ्तार किया गया।
बरामद प्रदर्श एवम अभियुक्त दीपक को आवश्यक कार्रवाई हेतु विश्वविद्यालय थाना को सुपुर्द किया गया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …