बेंता ओपी के सहयोग से अललपट्टी में छापेमारी की गई। जहाँ से लालो देवी पति अशोक मंडल के घर से इम्पीरियल ब्लू 750 ml 4 बोतल एवम 180 ml 8 बोतल एवम वहीं फूल कुमार पिता उदय चंद्र मंडल के पास से सौफ़िया 300 ml 2 बोतल एवम इम्पीरियल ब्लू 750 ml
एक बोतल कुल 5.79 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। लालो देवी एवम फूल कुमार को गिरफ्तार किया गया।
बरामद प्रदर्श एवम अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई हेतु बेंता ओपी को सुपुर्द किया गया। यह भी उल्लेखनीय है कि अभियुक्तों को मोहल्ले के लगभग 50 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिस से गाली-गलौज करते हुए छीनने का असफल प्रयास किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal